Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Constipation: इन वजहों से होती है कब्ज की समस्या, इन तरीकों से पाएं ये इससे राहत

    Constipation पेट से जुड़ी एक आम समस्या है जो किसी को भी अपना शिकार बना लेती है। इसकी वजह से अक्सर रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है। कब्ज की समस्या कई वजहों से हो सकती हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो अक्सर इस समस्या से परेशान रहते हैं तो आज जानेंगे कब्ज के कारण और इससे राहत पाने के लिए कुछ उपाय-

    By Jagran News Edited By: Harshita Saxena Updated: Wed, 07 Feb 2024 05:30 AM (IST)
    Hero Image
    जानें किन वजहों से होती है कब्ज की समस्या

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर खानपान की आदतों में बदलाव और बदलते मौसम की वजह से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं परेशान करने लगती हैं। कब्ज (Constipation) पाचन से जुड़ी एक आम समस्या है, जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। इसकी वजह से रोजमर्रा के काम करना तक मुश्किल हो जाता है। जब स्टूल पास करने में तकलीफ हो और पेट अच्छे से साफ न हो, तो इस समस्या को कब्ज कहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ी या छोटी आंत में पानी या फाइबर की कमी से ब्लॉकेज होने होने के कारण कब्ज की शिकायत हो सकती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह कई समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे कब्ज की वजह और इससे राहत पाने के कुछ तरीकों के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  एक साथ न करें इन चीज़ों का सेवन, वरना दिनभर रहेंगे गैस और पेट दर्द से परेशान

    कब्ज के कारण

    • पानी की कमी
    • डाइट में फाइबर की कमी
    • शारीरिक गतिविधि की कमी
    • लैक्सेटिव का ज्यादा इस्तेमाल
    • कुछ दवाइयां जो कब्ज को बढ़ावा देती हैं
    • कुछ बीमारियों के लक्षण के रूप में भी कब्ज हो सकता है

    ऐसे दूर करें कब्ज की समस्या

    • प्रोबायोटिक जैसे दही। इसमें लाभदायक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो गट हेल्थ को बनाए रखता है और स्टूल आसानी से पास होने में मदद करता है।
    • फाइबर से भरपूर सब्जियां जैसे गाजर, ब्रोकली। सब्जियों में न घुलने वाले फाइबर पाए जाते हैं, जो नियमित रूप स्टूल पास होने में मदद करते हैं।
    • हाई फाइबर वाले फल जैसे कीवी, सेब, अंगूर, ब्लैकबेरी आदि भरपूर मात्रा में खाएं।
    • लिक्विड जितना संभव हो उतना लें। इससे स्टूल में नमी बनी रहती है, जिससे वो आसानी से पास होता है। डिहाइड्रेशन से बचना ही कब्ज का सटीक इलाज है। पानी गर्म रहे तो और भी अच्छा है।
    • साबुत अनाज जैसे दलिया, ओट्स, आटे का ब्रेड खाएं।
    • दाल, जैसे-राजमा, काबुली चना, मसूर दाल, मूंग दाल, सोयाबीन आदि से भी स्टूल ढीला होता है और आसानी से पास हो जाता है।
    • अपनी डाइट कब्ज के अनुसार बनाने के लिए एक बात का ध्यान जरूर दें कि अपनी डाइट धीरे-धीरे बदलें।
    • एक बार में ही जरूरत से ज्यादा फाइबर खा लेने से या फिर अधिक पानी पी लेना भी खतरनाक साबित हो सकता है। यह गैस और ब्लोटिंग जैसे समस्या पैदा कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी अक्सर अंगूर खरीदते समय हो जाते हैं कन्फ्यूज, तो जानें कौन है ज्यादा सेहतमंद

    Picture Courtesy: Freepik