Ear Piercing से बच्चों का दिमाग होता है तेज, साथ इन अंगो को मिलता है फायदा
बच्चों के कान छिदवाना पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ? इस परंपरा के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। सही समय पर अपने बच्चों के कान छिदवाना बेहद जरूरी होता है। यह आपके बेबी की ग्रोथ में कई तरह से मदद कर सकता है। यहां जानें छोटी उम्र में अपने बच्चे के कान छिदवाने के कुछ फायदे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits Of Ear Piercing: आप कान क्यों छिदवाते हैं? अच्छा, सुंदर दिखने के लिए! लेकिन, भारत में लोग छोटे बच्चे के कान क्यों छिदवाते हैं? जब बेबी कुछ ही दिन का होता है, तो उसके कान छिदवाना पारंपरिक प्रथा है। न्यू बॉर्न बेबी के लिए कान छिदवाना बेहद दर्दनाक होता है, फिर भी उनके माता-पिता ऐसा करवाते हैं, क्योंकि, इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। आज हम आपको कान छिदवाने से जुड़े हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
रिप्रोडक्टिव हेल्थ ऑर्ग्नस के लिए होता है अच्छा
कान के लोब के ठीक बीच में ही छेद क्यों किया जाता है? ऐसा इसलिए है, क्योंकि यह शरीर का एक बहुत जरूरी प्वाइंट होता है, जो आपके रिप्रोडक्टिव ऑर्गन के स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार होता है। यह मेल रिप्रोडक्टिव अंगों को मजबूत रखता है और महिलाओं में पीरियड्स साइकिल को भी बनाए रखता है।
ब्रेन के लिए है जरूरी
कान की लोब में लोब प्वाइंट भी होते हैं जो ब्रेन के दाएं और बाएं हिस्से को जोड़ते हैं। कान छिदवाने से ब्रेन की दोनों साइड एक्टिव होती हैं। इसलिए, पहले आठ महीनों के दौरान बच्चे के कान छिदवाना बहुत जरूरी है क्योंकि उस समय ब्रेन का विकास हो रहा होता है।
यह भी पढ़ें - कानों ही नहीं आंखों के लिए भी फायदेमंद है Ear Piercing, जानें बच्चों के कान छिदवाने के फायदे
आंखों की रोशनी को बढ़ाता है
कान का सेंट्रल प्वाइंट वह जगह है जहां विजन का सेंटर भी होता है। इसलिए, बेबी के विजन में सुधार के लिए इस बिंदु को सेट करना और कान छिदवाना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, कानों को हेल्दी रखने के लिए भी यह करवाना जरूरी है।
डाइजेशन के लिए होता है अच्छा
एक्यूप्रेशर के मुताबिक इस प्वाइंट को हंगर प्वाइंट भी कहा जाता है। यह डाइजेशन को कंट्रोल रखने के लिए जिम्मेदार होता है। यह इंसान के शरीर के पाचन को कंट्रोल करता है और मोटापे को कम करता है।
यह भी पढ़ें - Benefits of Ear Piercing: जानिए कान छिदवाने का धार्मिक महत्व, महिला और पुरुष दोनों के लिए है फायदेमंद
महिला-पुरुष दोनों को छिदवाने चाहिए कान
तो आपने देखा होगा कि लड़के का दाहिना कान पहले छिदवाया जाता है और लड़की का बायां कान। लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है? दरअसल, पुरुषों में बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए और अंगों को ट्रिगर करने के लिए पुरुषों में सबसे पहले दायां कान छेदा जाता है और महिलाओं में बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए और अंगों को ट्रिगर करने के लिए लड़कियों में सबसे पहले बायां कान छेदा जाता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।