कानों ही नहीं आंखों के लिए भी फायदेमंद है Ear Piercing, जानें बच्चों के कान छिदवाने के फायदे
Ear Piercing Benefits हिंदू धर्म में 16 संस्कारों में एक कर्ण वेद संस्कार है जिसे कान छेदना कहा जाता है। इसका धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कहा जाता है कान छिदवाने से आंखों की रोशनी तेज होती है सुनने की क्षमता भी बढ़ती है साथ ही मस्तिष्क का विकास भी होता है। इसके अलावा और भी कई फायदे हैं। आइए जानें...

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ear Piercing Benefits: देश में सदियों से कान छिदवाने की परंपरा चली आ रही है। हिंदू धर्म में हर बच्चे के कान छेदे जाते हैं और इसका अलग ही महत्व होता है। हिंदू धर्म में 16 संस्कारों में एक कर्ण वेद संस्कार है, जिसे कान छेदना कहते हैं। कान छेदने का धार्मिक महत्व तो है ही, इसके साथ-साथ कान छेदने के स्वास्थ्य लाभ भी अनेक हैं।
बचपन में ही बच्चों के कान छेद दिए जाते हैं। कान सिर्फ फैशन के लिए या सुंदर दिखने के लिए ही नहीं छिदाए जाते, बल्कि इससे बच्चे को कई फायदे होते हैं। आम तौर पर बच्चे के कान पांचवें या सातवें महीने में छेदे जाते हैं, हालांकि लोग अपने-अपने रीति रिवाजों के अनुसार कभी भी बच्चे के कान छेद सकते हैं। बच्चे के कान छेदने के बाद सोने, टाइटेनियम या नाइओबियम के ईयररिंग्स आप बच्चे को पहना सकते हैं, ये स्किन पर रिएक्ट नहीं करते। तो आइए जानते हैं कान छेदने के फायदे।
आंखों की रोशनी होती है तेज
कहते हैं कान छिदवाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। दरअसल, कान का बीच का हिस्सा हमारे आंखों से जुड़ा होता है इस पर प्रेशर पड़ने से हमारी आंखे तेज होती हैं।
ब्रेन के लिए भी है लाभदायक
कहते हैं, कान छिदवाने से मस्तिष्क का विकास भी होता है। इयर लोब में मेरिडियन पॉइंट होता है, जो मस्तिष्क के दाएं और बाएं साइड से जुड़ा होता है। इस पॉइंट को छेदने से मस्तिष्क के इन हिस्सों को सक्रिय करने में मदद मिलती है।
सुनने की क्षमता बढ़ती है
कान के नीचे वाले हिस्से पर मास्टर सेंसोरल और मास्टर सेरेब्रल नाम के 2 इयर लोब्स होते हैं। इस हिस्से के छिदने से सुनने की क्षमता बढ़ती है।
रेसपायरेटरी हेल्थ के लिए
एक्यूप्रेशर पाइंट आपके रेसपायरेटरी हेल्थ को उत्तेजित करता है, जिससे अस्थमा, टीबी जैसी बीमारियों से बचाव होता है।
प्रजनन ऑर्गन को हेल्दी बनाता है
ईयर लोब्स के बीच वाला प्वॉइंट प्रजनन अंगों की हेल्थ के लिए जिम्मेदार होता है, इसलिए कान छेदने से प्रजनन अंग हेल्दी रहते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।