Move to Jagran APP

Holi 2024: भारत ही नहीं इन देशों में भी बड़ी जोरों-शोरों से मनाई जाती है होली

होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने परिवारजनों के साथ मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं मिठाइयां खाते हैं और खूब मस्ती करते हैं। भारत में इतने उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार विदेशों में भी खूब उल्लास के साथ मनाया जाता है। जानें भारत के अलावा और किन देशों में होली मनाई जाती है।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Published: Sat, 23 Mar 2024 03:43 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2024 03:43 PM (IST)
भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाती है होली

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: होली का त्योहार खुशियों का रंग अपने साथ लेकर आता है और गुलाल की खुशबू से सभी का जीवन महक जाता है। होली फाल्गुन मास की पूर्णाीमा को आता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को आ रहा है। इस दिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ अबीर और रंगों के साथ खूब मस्ती-मजाक किया जाता है।

loksabha election banner

बसंत ऋतु में आने वाला यह त्योहार सभी के मन को जोश और उल्लास से भर देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा और भी कुछ देश ऐसे हैं, जहां होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं, उन देशों के नाम और वहां कैसे मनाई जाती है होली।

नेपाल (Nepal)

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में होली बड़ी धूम-धाम से मनाई जाती है। वहां होली को फागु पूर्णीमा के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर लोग इकट्ठा होते हैं एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, अपने दोस्तों और परिवारजनों पर पानी फेंकते हैं, नाचते गाते हैं और तरह-तरह के पकवान खाते हैं। यहां भी होली का उत्साह भारत जैसा ही देखने को मिलता है।

मॉरीशस (Mauritius)

मॉरीशस में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां इस त्योहार की शुरुआत, होलिका दहन से की जाती है। होलिका दहन के अगले दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, पानी के गुब्बारे मारते हैं, पिचकारी में रंग भरकर एक-दूसरे को रंगते हैं और तरह-तरह की पारंपरिक डिशेज खाते हैं।

यह भी पढ़ें: होली पर मचाएं खूब धूम लेकिन रहें सतर्क और रखें सुरक्षा का ख्याल!

त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago)

त्रिनिदाद और टोबैगो दो द्वीपीय देश हैं, जहां होली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यहां इसे फगवा के नाम से जाना जाता है। यहां बसे भारतीय और हिंदू समुदाय के लोगों ने होली मनाने की शुरुआत की थी, जिसके बाद होली यहां की संस्कृति का हिस्सा बन चुका है और अब बड़े ही जोश और खुशी के साथ रंगों का उत्सव मनाया जाता है।

गुयाना (Guyana)

यहां भी इस होली को फगवा कहा जाता है। यहां होली की शुरुआत बेहद खास अंदाज में की जाती है। आमतौर पर, होली की शुरुआत होलिका दहन और रंगों के साथ की जाती है, लेकिन यहां होली से कुछ हफ्ते पहले कैसट ऑयल के पेड़ लगाए जाते हैं। इसके अलावा, यहां भी होली के रंग में रंगे लोगों का जोश देखते ही बनता है।

बांग्लादेश (Bangladesh)

दोस्ती और प्यार का संदेश देने वाला होली का त्योहार बांग्लादेश में हिंदु समुदाय के लोग बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं। यहां होली को डोल पूर्णीमा कहा जाता है। इस दिन रंग और गुलाल के साथ सभी मिलकर नाचते-गाते हैं और होली मनाते हैं।

यह भी पढ़ें: होली के सेलिब्रेशन में डिस्टर्ब न हो जाए पेट्स की हेल्थ, ऐसे रखिए अपने पालतू कुत्ते-बिल्ली का ख्याल

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.