Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Jharkhand: आज हजारीबाग व बोकारो सहित विभिन्न जगहों पर होगी वर्षा, भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 08:57 AM (IST)

    आज भी झारखंड में कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। हजारीबाग और बोकारो समेत विभिन्न जगहों के लिए भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि आज राज्य के अधिकतम इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा आज कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा दर्ज की सकती है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    रांची, जागरण डिजिटल डेस्क। आज झारखंड में लगभग सभी जगहों पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने सभी जिलों में गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, आज रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरीडीह, धनबाद, दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहेबगंज, कोडरमा और देवघर में भारी बारिश का अनुमान है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिन भर छाए रहेंगे बादल

    भारी बारिश को लेकर इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, राजधानी रांची समेत बाकी अन्य जिलों में बारिश की संभावना कम है। 

    चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आज दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दोपहर में उमस परेशान कर सकती है। शाम के समय वर्षा की संभावना है। 

    पलामू, गढ़वा व लातेहार में मौसम का हाल

    पलामू ,गढ़वा व लातेहार में हल्की वर्षा होने के कारण तापमान में बहुत मामूली कमी आई है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से कम कमी हुई है। न्यूनतम तापमान अपनी जगह लगभग यथावत है। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद है।

    कोडरमा में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। अगले चार दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand में 18 IPS की बदली के बाद जमशेदपुर में किशोर कौशल बने नए SSP; जानें इनका पूरा बैकग्राउंड

    चतरा में भी शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा। अधिकतम 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।