Jharkhand में 18 IPS की बदली के बाद जमशेदपुर में किशोर कौशल बने नए SSP; जानें इनका पूरा बैकग्राउंड
Jharkhand News जमशेदपुर के नए एसएसपी किशोर कौशल 2012 बैच के आइपीएस अधिकारी है। मूलत गिरिडीह जिले के रहने वाले है। धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में हुई। 12वीं पास करने के बाद किशोर कौशल दिल्ली के किरोडीमल कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स किया। साल 2011 में वह यूपीएससी में बैठे और भारतीय पुलिस सेवा में उनका चयन हुआ।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर के नए एसएसपी किशोर कौशल 2012 बैच के आइपीएस अधिकारी है। मूलत: गिरिडीह जिले के रहने वाले है। धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में हुई। 12वीं पास करने के बाद किशोर कौशल दिल्ली के किरोडीमल कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स किया। इसके बाद आइआइएमसी में 2005 में हिंदी पत्रकारिता से जुड़े।
फिर सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए। 2009 में पहली बार बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल हुए। उत्पाद विभाग मिला। उसी साल संघ लोक सेवा आयोग में भी नाम आ गया। पढ़ाई जारी रखी। 2010 में यूपीएससी में भारतीय डाक सेवा के लिए नाम आया। तैयारी जारी रखी। 2011 में यूपीएससी में बैठे और भारतीय पुलिस सेवा में उनका चयन हुआ।
प्रयागराज के रहने वाले हैं नए अफसर
2012 में झारखंड कैडर मिला। पाकुड़ जिले में एएसपी के रूप में रहे। धनबाद और रांची के एसएसपी बने। पिता सरकारी मिडिल स्कूल में हेडमास्टर से सेवानिवृत हो चुके है। किशोर कौशल शनिवार को योगदान देंगे। उनकी पत्नी चिकित्सक हैं। जिले के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग 2019 बैच के आइपीएस अधिकारी, प्रयागराज के रहने वाले हैं। पिता सेवानिवृत इंजीनियर है।
उन्होंने बीटेक भी किया है। पिता सेवानिवृत इंजीनियर है। माता-पिता प्रयागराज में रहते है। ऋषभ गर्ग जमशेदपुर से पलामू के मेदिनीनगर में दिसंबर 2022 से एसडीपीओ पद पर पदस्थापित थे। प्रशिक्षण के दौरान हजारीबाग में रहे। रविवार को जिले में ग्रामीण एसपी के रूप में योगदान देंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।