विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: इन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, नौ सितंबर के बाद वर्षा में तेजी आने के आसार

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 08 Sep 2023 08:09 AM (IST)

Bihar Weather Update बिहार में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। राजधानी समेत प्रदेश के 32 जिलों में वज्रपात व ...और पढ़ें

Bihar Weather: भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, नौ सितंबर के बाद वर्षा में तेजी आने के आसार
Bihar Weather: भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, नौ सितंबर के बाद वर्षा में तेजी आने के आसार

HighLights

  1. 32 जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी जारी
  2. नौ सितंबर के बाद वर्षा में तेजी आने के आसार

जागरण संवाददाता, पटना/मुजफ्फरपुर। Patna Weather: प्रदेश में मानसून का प्रभाव बना हुआ है, जिसकी वजह से आज (शुक्रवार को) कैमूर, रोहतास, गया व बांका जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

वहीं, पटना समेत शेष भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा व 32 जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, बैतूल, रायपुर होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है।

नौ सितंबर के बाद वर्षा में तेजी आने के आसार

चार दिनों तक प्रदेश में मानसून का प्रभाव बना रहेगा। नौ सितंबर के बाद वर्षा में तेजी आने के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी व दक्षिणी भागों के अधिसंख्य स्थानों पर वर्षा हुई।

सुपौल के निर्मली में 53.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, राजधानी समेत 22 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है। 37.0 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

इसके अलावा, राजधानी का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेष जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

गुरुवार को कैसा रहा मौसम?

गुरुवार को राजधानी व आसपास इलाकों में दोपहर बाद मौसम बदला। बादलों का बसेरा होने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना बना रहा। इसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

नौ व 10 सितंबर को उत्तर बिहार में अच्छी बारिश की संभावना

उत्तर बिहार में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को सताया। हालांकि, देर शाम हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आगे भी मानसून की सक्रिय रहेगा। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस पर जाकर थमा।

वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अगले चार दिनों तक के पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

इसके बाद 9-10 सितंबर के आसपास अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।