Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shibu Soren News: 'दिशोम गुरु को मिले भारत रत्न', स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने केंद्र से की मांग

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 03:26 PM (IST)

    झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोरेन एक आंदोलनकारी और आदिवासियों के अधिकारों की आवाज थे। उन्होंने जल जंगल और जमीन के लिए लड़ाई लड़ी और झारखंड राज्य के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्हें भारत रत्न देना पूरे देश के आदिवासी समाज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    Hero Image
    स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग की

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा. इरफान अंसारी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी, एक जननायक और करोड़ों आदिवासियों के अधिकारों की आवाज रहे हैं। उनका जीवन जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को समर्पित रहा है। उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित कर उनके हक और हुकूक की रक्षा की और झारखंड राज्य के गठन में निर्णायक भूमिका निभाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिबू सोरेन के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड आंदोलन के स्तंभ गुरुजी ने वर्षों तक संघर्ष कर झारखंड राज्य की मांग को देशव्यापी मुद्दा बनाया और अलग राज्य की नींव रखी।

    डॉ अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन ने संसाधनों पर आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और जल-जंगल-जमीन की रक्षा को अपना जीवन मिशन बनाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक के रूप में उन्होंने सामाजिक न्याय, समता और स्वाभिमान की राजनीति को दिशा दी।

    मंत्री ने कहा कि भारत रत्न सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि यह उस विरासत का मूल्यांकन है, जिसने देश के एक बड़े हिस्से को उसकी पहचान और अधिकार दिलाया। दिशोम गुरु का जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है, और उनका सम्मान पूरे झारखंड के सम्मान से जुड़ा है।

    अंसारी ने कहा कि गुरुजी को भारत रत्न देना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    यह भी पढ़ें- Shibu Soren: 'उस काली रात शिबू सोरेन शांत थे और हम डर रहे थे', गिरफ्तारी वारंट के बाद अंडरग्राउंड होने की कहानी

    यह भी पढ़ें- Shibu Soren News: चंपई सोरेन ने दिशोम गुरु को किया याद, कहा- एक इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहते थे युवा

    यह भी पढ़ें- Shibu Soren News: तीर-धनुष लेकर चलने पर लगी थी रोक, दिशोम गुरु ने ऐसे हटवाया था बैन