Move to Jagran APP

झारखंड सरकार दीपिका को 45, कोमोलिका और अंकिता को देगी 20-20 लाख, उस विश्व कप प्रदर्शन को जान लें

Jharkhand News अंतरराष्ट्रीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी कोमोलिका बारी व अंकिता भक्त को झारखंड सरकार नकद पुरस्कार देगी। बुधवार को कैबिनेट ने यह राशि देने पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन्हें जल्द ही एक समारोह में नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 09:06 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 09:14 AM (IST)
Jharkhand News : झारखंड सरकार दीपिका को 45, कोमोलिका और अंकिता को देगी 20-20 लाख

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand News : अंतरराष्ट्रीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी व अंकिता भक्त को झारखंड सरकार नकद पुरस्कार देगी। इनके साथ ही कोच पूर्णिमा महतो को 12 लाख नकद दिया जाएगा। पिछले साल जुलाई में पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप में दीपिका ने तीन स्वर्ण पदक जीते थे। जबकि, दीपिका के साथ कोमोलिका व अंकिता ने टीम इवेंट में स्वर्ण पर कब्जा जमाया था।

loksabha election banner

कैबिनेट का राशि देने पर स्वीकृति प्रदान

खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीपिका कुमारी को 50 लाख (पांच लाख पूर्व में ही दिया जा चुका है), अंकिता और कोमोलिका को 20-20 लाख तथा कोच पूर्णिमा महतो को 12 लाख रुपये नकद देने की घोषणा की थी। बुधवार को कैबिनेट ने यह राशि देने पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन्हें जल्द ही एक समारोह में नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

टोक्यो ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी भारतीय महिला टीम

इधर, टोक्यो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य निक्की प्रधान व सलीमा टेटे को 50-50 लाख रुपये पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पुरस्कार राशि पर भी मुहर लगाई गई। बताते चलें कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन कानून लागू करने का आग्रह

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में विधायक मथुरा महतो, प्रदीप यादव और उमाशंकर अकेला ने मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। संयुक्त रूप से प्रतिवेदित इस ज्ञापन के माध्यम से इन विधायकों ने स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन कानून-2021 को राज्य में कठोरता से लागू कराने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है।

सीएम से मिले विधानसभा के प्रभारी सचिव, डायरी सौंपी

झारखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें झारखंड विधान सभा डायरी, दूरभाष निर्देशिका और कैलेंडर भेंट किया। इस मौके पर विधायक मथुरा महतो भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.