विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार हिजाब विवाद: 3 लाख सैलरी; मनचाही पोस्टिंग और सरकारी घर, इरफान अंसारी का डॉ. नुसरत परवीन को ऑफर

Published: Fri, 19 Dec 2025 08:36 PM (IST)

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बिहार की महिला चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन को झारखंड में सरकारी नौकरी का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इरफान अंसारी का डॉ. नुसरत परवीन को नौकरी प्रस्ताव

  2. तीन लाख रुपये वेतन और मनचाही पोस्टिंग का ऑफर

  3. झारखंड में सम्मान और सुरक्षा का वादा

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बिहार के हिजाब प्रकरण से जुड़ी वहां की महिला चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन को झारखंड में सरकारी नौकरी का ऑफर दिया है।

उन्होंने कहा कि डॉ. नुसरत झारखंड में नौकरी करती हैं तो उन्हें तीन लाख रुपये वेतन और मनचाही पोस्टिंग का लाभ दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्हें सम्मान और सुरक्षा के साथ रहने के लिए सरकारी आवास भी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड में चिकित्सकों की कद्र होती है। जहां बिहार में महिला चिकित्सक के साथ हिजाब खींचने जैसी घटना होती है, वहीं झारखंड में महिलाओं की सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। जहां एक ओर महिला चिकित्सक का अपमान हुआ, वहीं झारखंड में सम्मान होगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार चिकित्सकों को सरकारी सेवा में लाने के लिए टेंडर के माध्यम से अनुबंध पर नियुक्ति करती है, जिसके तहत चिकित्सकों को तीन लाख रुपये तक मासिक मानदेय तथा मनचाहा पदस्थापन का लाभ दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- हिजाब व‍िवाद: तीन लाख का ऑफर देकर घिरे झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री, JDU ने क्‍यों कहा आपको पद पर रहने का अधिकार नहीं?

यह भी पढ़ें- हिजाब विवाद में BJP विधायक की एंट्री, मैथिली बोलीं- हर कोई वीडियो को अपने नजरिये से देखता है

यह भी पढ़ें- हिजाब विवाद: महिला डॉक्टर ज्‍वाइन करेंगी सदर पीएचसी, CM नीतीश कुमार के बारे में क्‍या है विचार? प्र‍िंसिपल ने बताया

यह भी पढ़ें- 'ओझा और घटिया व्यवहार...', बिहार CM नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने पर भड़के मौलवी उमर फारूक