Jharkhand Minister New Home: हेमंत सोरेन के मंत्री नए आवास में कब जाएंगे? बड़े सवाल का मिल गया जवाब
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सभी मंत्रियों को जनवरी 2025 में उनके नए आवास मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री सोरेन ने स्मार्ट सिटी परिसर में बने नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। 11 मंत्रियों के लिए 11 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल के आवासीय परिसर 111 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए हैं।

राज्य ब्यूरो, रांची/बरहेट (साहिबगंज)। खरमास बीतने के बाद जनवरी माह में ही झारखंड के मंत्रियों (Jharkhand Cabinet Minister) को उनके लिए बने नए आवास आवंटित कर दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इन आवासों को अंतिम रूप देने से संबंधित कई निर्देश अधिकारियों को दिए।
दरअसल, सीएम सोमवार को स्मार्ट सिटी परिसर (Smart City Complex) में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
उन्होंने पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित आवास एवं पूरे आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं ताकि मंत्रियों को आवास (New Homes For Ministers) आवंटित की जा सके।
मंत्रियों को स्मार्ट सिटी में क्या मिलेंगी सुविधाएं?
- मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरेक आदि का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।
- मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बच्चों के खेलने की व्यवस्था, झूला आदि लगाने का भी निर्देश दिए। ज्ञात हो कि राज्य के 11 मंत्रियों (Hemant Soren Cabinet Ministers) के लिए 11 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल के आवासीय परिसर 111 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए हैं।
प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि इन परिसरों में अभी लगभग एक सप्ताह का काम बाकी है। निर्धारित समय पर ये आवास संबंधित लोगों को हस्तांतरित कर दिए जाएंगे।
सोमवार को निरीक्षण के क्रम में मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल, सीईओ स्मार्ट सिटी अमित कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
14 को बरहेट आएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) 14 दिसंबर को अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट आएंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रखंड समिति की बैठक सोमवार को हुई। अध्यक्षता संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक सुनीराम हांसदा ने की।
बैठक में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य राजाराम मरांडी व सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम ने बताया कि आगामी 14 दिसंबर को वीर शहीद सिदो कान्हु की पावन भूमि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन होने वाला है। मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करने पर विचार विमर्श किया गया।
यह भी पढ़ें
Jharkhand Assembly: 80 निर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, कल रबींद्रनाथ महतो को निर्विरोध स्पीकर चुना जाना तय
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन माननीयों का अलग अंदाज, किसी ने खाई कसम तो किसी ने लिया प्रतिज्ञान
Jharkhand Politics: नंबर गेम में पिछड़ी BJP, पार्टी के पास सिर्फ 21 MLA; राज्यसभा में नहीं मिलेगी सीट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।