Jharkhand News: झारखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन माननीयों का अलग अंदाज, किसी ने खाई कसम तो किसी ने लिया प्रतिज्ञान
झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का 4 दिवसीय सत्र बुलाया गया है। सोमवार को सत्र के पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। शपथ लेने से पहले विधायकों का अलग अंदाज देखने को मिला। किसी ने दडवंत होकर प्रणाम किया तो वहीं कोई नंगे विधानसभा सत्र के लिए पहुंच गया। झारखंड विधानसभा का सत्र 13 दिसंबर तक चलेगा।

जागरण संवाददाता, रांची। नई सरकार के गठन के बाद आज झारखंड विधानसभा का सत्र शुरू हुआ। विधानसभा सत्र 9 से 12 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन सभी नव निर्वाचित विधायकों में उत्साह नजर आया। पहले दिन सभी नव निर्वाचित 81 विधायकों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सभी को शपथ दिलाई। 4 दिवसीय सत्र में हर दिन के कार्य भी निर्धारित किए गए हैं।
पहली बार विधानसभा पहुंचे 20 विधायक
झारखंड के 81 में से 20 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे हैं।
विधानसभा सत्र के दौरान सीएम हेमंत सोरेन के चेहरे पर दिखी जीत की खुशी।
12 महिला विधायक
झारखंड विधानसभा में इस बार सबसे ज्यादा 12 महिलाएं चुनी गई हैं। विधानसभा सत्र के पहले दिन महिला विधायकों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला।
जीत के बाद विधानसभा सत्र में शामिल हुईं महिला विधायक।
विधानसभा : किसी ने कसम खाई तो किसी ने छुए पैर
झारखंड विधानसभा में सोमवार को नव निर्वाचित विधायकों में जहां अधिसंख्य ने हिंदी में शपथ ली तो कई ने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ ली। किसी ने अपनी क्षेत्रीय भाषा में किरिया (कसम) खाई तो किसी ने प्रतिज्ञान लिया।
शपथ ग्रहण के बाद विधायक विधानसभा सचिव के टेबल के पास अपना हस्ताक्षर कर सीधे स्पीकर के पास पहुंचकर अपने-अपने ढंग से उनका अभिवादन कर रहे थे। कई विधायकों ने उनके पैर भी छुए।
इसके बाद विपक्ष की कुर्सियों से होते हुए सत्तापक्ष की ओर बढ़कर सभी विधायकों का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे थे। अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठे थे।
उनका भी अभिवादन किसी ने हाथ जोड़कर तो किसी ने हाथ मिलाकर किया। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सिर्फ विपक्ष के लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी अभिवादन नहीं किया।
किस दल के कितने विधायक
झामुमो : 34
भाजपा : 21
कांग्रेस : 16
राजद : 04
माले : 02
आजसू : 01
जदयू : 01
लोजपा-आर : 01
जेएलकेएम : 01
विधानसभा सत्र के दौरान काम करते नजर आए पूर्व सीएम और बीजेपी विधायक चंपई सोरेन।
किसने किस भाषा में ली शपथ
- हिन्दी : हेमंत सोरेन (बरहेट), राधाकृष्ण किशोर (छतरपुर), दीपक बिरूवा (चाईबासा), चमरा लिंडा (बिशुनुपुर), संजय प्रसाद यादव (गोड्डा), योगेंद्र प्रसाद (गोमिया), शिल्पी नेहा तिर्की (मांडर), धनंजय सोरेन (बोरियो), निशत आलम (पाकुड़), आलोक कुमार सोरेन (शिकारीपाड़ा), रबींद्रनाथ महतो (नाला), बसंत सोरेन (दुमका), लुईस मरांडी (जामा), देवेंद्र कुंवर (जरमुंडी), उदयशंकर सिंह (सारठ), सुरेश पासवान (देवघर), प्रदीप यादव (पोड़ेयाहाट), नीरा यादव (कोडरमा), अमित कुमार यादव (बरकट्ठा), मनोज कुमार यादव (बरही), रोशनलाल चौधरी (बड़कागांव), निर्मल महतो (मांडू), प्रदीप प्रसाद (हजारीबाग), कुमार उज्जवल (सिमरिया), जनार्दन पासवान (चतरा), बाबूलाल मरांडी (धनवार), नागेंद्र महतो (बगोदर), मंजू कुमारी (जमुआ), कल्पना सोरेन (गांडेय), कुमार जयमंगल (बेरमो), श्वेता सिंह (बोकारो), उमाकांत रजक (चंदनक्यारी), राज सिन्हा (धनबाद), रागिनी सिंह (झरिया), शत्रुघ्न महतो (बाघमारा), संजीव कुमार सरदार (पोटका), मंगल कालिंदी (जुगसलाई), पूर्णिमा साहू (जमशेदपुर पूर्वी), सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिमी), सविता महतो (ईचागढ़), जगत मांझी (मनोहपुर), सुखराम महतो (चक्रधरपुर), विकास कुमार मुंडा (तमाड़), अमित कुमार (सिल्ली), राजेश कच्छप (खिजरी), सीपी सिंह (रांची), नवीन जायसवाल (हटिया), जीगा सुसारन होरो (सिसई), भूषण बाड़ा (सिमडेगा), नमन विक्सल कोंगाड़ी (कोलेबिरा), रामचंद्र सिंह (मनिका), प्रकाश राम (लातेहार), आलोक कुमार चौरसिया (डालटनगंज), नरेंद्र प्रताप सिंह (विश्रामपुर), संजय कुमार सिंह यादव (हुसैनाबाद), सत्येंद्रनाथ तिवारी (गढ़वा), अनंत प्रताप देव (भवनाथपुर)।
विधानसभा सत्र में शामिल हुईं महिला विधायक।
- संताली : रामदास सोरेन (घाटशिला), हेमलाल मुर्मू (लिट्टीपाड़ा), चम्पाई सोरेन (सरायकेला)।
- बांग्ला : इरफान अंसारी (जामताड़ा), अरूप चटर्जी (निरसा)।
- उर्दू : हफीजुल हसन (मधुपुर), मो. ताजुद्दीन (राजहल)।
- अंगिका : दीपिका पांडेय सिंह (महगामा)।
- खोरठा : सुदिव्य कुमार सोनू (गिरिडीह), ममता देवी (रामगढ़), चंद्रदेव महतो (सिंदरी), मथुरा प्रसाद महतो (टुंडी)।
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान निर्देश देते हुए सीएम हेमंत सोरेन।
- कुरमाली : जयराम महतो (डुमरी)।
- उड़िया : समीर कुमार मोहंती (बहरागोड़ा)।
- हो : निरल पूर्ति (मझगांव), सोनाराम सिंकू (जगन्नाथपुर), दशरथ गगराई (खरसावां)।
- मुंडारी : सुदीप गुड़िया (तोरपा), रामसूर्या मुंडा (खूंटी)।
विधानसभा सत्र के दौरान चंपई सोरेन ने दिखाया विक्ट्री साइन।
- नागपुरी : सुरेश कुमार बैठा (कांके)।
- कुड़ुख : भूषण तिर्की (गुमला), रामेश्वर उरांव (लोहरदगा)।
- मगही : कुशवाहा शशिभूषण मेहता (पांकी)।
विधायक ने दंडवत होकर किया प्रणाम।
विधायकों को शपथ दिलाते हुए प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी।
विधानसभा सत्र के दौरान एक-दूसरे से मिलते हुए विधायक।
सीढ़ियों के पैर छूकर विधानसभा सत्र के लिए जाती महिला विधायक।
विधानसभा सभा सत्र में शामिल होने से पहले दंडवत हुईं बीजेपी विधायक।
विधानसभा सत्र के लिए जाते हुए विधायक।
विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे विधायक।
स्थगित हुई विधानसभा की कार्यवाही
पहले दिन विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा का सत्र स्थगित हो गया। विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।
नेता प्रतिपक्ष नहीं
विधानसभा के पहले सत्र में नेता प्रतिपक्ष भी नहीं होगा, क्योंकि अभी तक प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया है। हालांकि, रविवार को बीजेपी विधायकों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन उसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर सहमति नहीं बनी।
मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विधानसभाध्यक्ष का चुनाव होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी रबींद्रनाथ महतो विधानसभाध्यक्ष निर्वाचित होंगे।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।