भारत-पाक सीमा पर लहराते तिरंगे-जोशीले नारे गूंज रहे पाकिस्तान तक, जम्मू से कश्मीर तक है स्वतंत्रता दिवस की धूम
जम्मू में सीमांत क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह छाया हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सीमा पर तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं और देशभक्ति के नारे लगाए जा रहे हैं जिनकी गूंज पाकिस्तान तक सुनाई दे रही है। सीमा सुरक्षा बल भी चौकसी बरत रहा है ताकि दुश्मन खुशियों में खलल न डाल सके।

विवेक सिंह, जागरण, जम्मू। आतंकवाद के जनक पाकिस्तान को आपरेशन सिंदूर से मिले करारा आघात की खुशियां सीमा पर शान से तिरंगे लहराकर मनाई जा रही है। सीमांत क्षेत्रों तिरंगा रैलियों की धूम है व बुलंद किए जा रहे देशभक्ति के नारों की गूंज पाकिस्तान में भी सुनाई दे रही है।
जब पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था तो पाकिस्तान से बदला मांगने में सीमांतवासी सबसे आगे थे। अब तब स्वतंत्रता दिवस का जोश दिखाने की बारी आई है तो पाकिस्तानी गोलाबारी का संताप झेलने वाले ये लोग सीमा पर तिरंगे फहराने में भी सबसे आगे हैं।
सीमा से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित जम्मू जिले के अरनिया जबोवाल, अारएसपुरा के चकरोई में सीमा से करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित सई व बासपुर में सीमा से 800 मीटर दूरी पर रंगपुर मौलाना में इन दिनों देशभक्ति का उफान है।
यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ में बादल फटा, मचैल माता की धार्मिक यात्रा के टेंट बहे; तस्वीरों में देखें उत्तरकाशी जैसी तबाही
तिरंगा रैलियां के जोश को सीमा पार तक महसूस किया जा रहा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत इन इलाकों में निकाली गई तिरंगा रैलियां के जोश को सीमा पार तक भी महसूस किया गया। ये इलाके सीमा के इतनी पास है कि वहां बुलंद भारत माता की जय के नारे पाकिस्तान के सीमांत गांवों में भी सुनाई देते हैं। जबोवाल के निवासी अवतार चौधरी का कहना है कि आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान से बदला लिए जाने से सीमांतवासी खुश है। यह इसी का परिणाम है कि इस बार सीमा से सटे इलाकों में स्वतंत्रता दिवस का जोश कुछ अलग ही है। दुश्मन को यह जोश दूर से दिखाई दे रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से भी किए जा रहे प्रयास
सीमांत क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान को कामयाब बनाने के लिए भाजपा के साथ जिला प्रशासन की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं। सीमांत क्षेत्रों में तिरंगा रैलियां करने के लिए प्रदेश भाजपा ने इस समय पूरी ताकत झोंकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता सीमांत क्षेत्रों में मंडल स्तर तक हो रही तिरंगा रैलियों में तिरंगे फहराकर लोगों को अपने घरों पर शान से तिरंगे फहराने का संदेश दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ के पहाड़ों में चार साल पहले भी बादल फटने से मची थी तबाही, आज तक नहीं मिले लापता लोग
सीमांत लोगों में पाकिस्तान का कोई खौफ नहीं
पार्टी ने सांबा के रामगढ़, जम्मू के बिश्नाह, अखनूर, मेरा मांद्रा, खौड़ जैसे सीमांत क्षेत्र में तिरंगा रैलियां कर सीमांत वासियों को अपने घरों पर तिरंगे लगाने को प्रेरित किया है। भाजपा के बार्डर जिला प्रधान रिंकु चौधरी का कहना है कि सीमा से सटे इलाकों में तिरंगा रैलियों से स्पष्ट संकेत मिले हैं कि वहां लोगों में पाकिस्तान का कोई खाैफ नही है। उन्हें अच्छा तरह से पता है कि अब पाकिस्तान की किसी भी शरारत का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
सुरक्षाबलों की चौकियों पर भी तिरंगों का जोश
सीमांत क्षेत्रों के साथ सीमा सुरक्षा बल की चौकियों पर भी तिरंगों का जोश है। आपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने वाले सीमा प्रहरी सीमांत क्षेत्रों में कड़ी चौकसी बरत कर सुनिश्चित कर रहे हैं कि दुश्मन चाह कर भी स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में खलल न डाल पाए। जम्मू जिलेके सुचेतगढ़ की आक्ट्राय पोस्ट पर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने की तैयारी हो रही है।
यह भी पढ़ें- पूर्वी लद्दाख के मान-मेरक गांवों में फटा बादल, घरों-सरकारी विभागों के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान
आक्ट्राय पोस्ट पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव
इस आक्ट्राय पोस्ट पर स्वतंत्रता दिवस का जोश सिर चढ़कर बोलेगा। आक्ट्राय की सत्तावाली ग्राउंड में पंतगबाजी, पोस्ट पर विद्यार्थियों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम से देशभक्ति की भावना को बल दिया जाएगा। सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जागरण को बताया कि इस बार पंद्रह अगस्त आपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव है। आपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय सुरक्षा व सीमांत क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के लिए सीमा सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ऐसे में आक्ट्राय पोस्ट पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम यादगार होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।