विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में आफत की बारिश: बीबीएन में पुल टूटा, दूसरे छोर पर थी यात्रियों से भरी बस; 80 उद्योगों व 12 पंचायतों का संपर्क कटा, VIDEO

Published: Wed, 06 Aug 2025 11:24 AM (IST)Updated: Wed, 06 Aug 2025 11:48 AM (IST)

Bridge Collapse in Himachal हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से सोलन के बद्दी बरोटीवाला में मानकपुर के पास पुल टूट ...और पढ़ें

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में गिरा पुल।
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में गिरा पुल।

HighLights

  1. थाना मानपुरा रोड पर मानकपुर के पास पुल टूटा
  2. बुधवार सुबह सात बजे के करीब हुई घटना
  3. 80 के लगभग उद्योगों की कनेक्टिविटी इसी पुल से थी।

जागरण संवाददाता, बीबीएन। Bridge Collapse in Himachal, हिमाचल प्रदेश आफत की बारिश ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। बादल फटने और बाढ़ से प्रदेशभर में हालात बदतर हैं। जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला (बीबीएन) के तहत बुधवार सुबह लगभग सात बजे एक बड़ी दुर्घटना सामने आई, जब थाना मानपुरा रोड पर मानकपुर के पास स्थित पुल अचानक टूट गया। 

इस हादसे के कारण क्षेत्र की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। गनीमत रही कि जिस समय पुल टूटा, उस वक्त ऊपर से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा नुकसान होना तय था। दूसरे छोर पर सवारियों से बस थी, जिसे चालक ने हरकत देखकर रोक दिया था। यदि बस के गुजरते वक्त पुल टूटता तो भारी नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद आसपास के लोग व वाहन चालक भी सहम गए।

जानकारी के अनुसार, यह पुल आसपास की करीब एक दर्जन पंचायतों को जोड़ता था और औद्योगिक क्षेत्र से आवागमन का मुख्य जरिया था। पुल के टूटने से इन पंचायतों के हजारों लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है, वहीं क्षेत्र में स्थित करीब 80 उद्योगों को भी उत्पादन और परिवहन में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

पुल की सही देखरेख न होने के कारण हुआ हादसा

स्थानीय निवासी आशीष धीमान, नामदेव व अन्य ने का कहना है कि भारी बारिश और पुल की खराब स्थिति पहले से ही खतरे का संकेत दे रही थी, लेकिन समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई। अब हालात ऐसे हैं कि न तो स्कूली वाहन, न ही उद्योगों से जुड़े ट्रक और अन्य वाहन इस मार्ग से गुजर पाएंगे।

प्रशासन ने मौके पर संभाला मोर्चा

जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और वैकल्पिक मार्ग बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और उद्योग संगठनों ने सरकार से शीघ्र पुल के पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को गति देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Photos: हिमाचल में भूस्खलन के बाद थमे टॉय ट्रेन के पहिये, कालका-शिमला रेलमार्ग पर गिरी चट्टान

यह भी पढ़ें- Himachal Accident: शिमला में सड़क से फिसलकर पब्बर नदी में गिरी कार, हादसे में तीन लोगों की मौत