Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    63.28 अंकों के साथ सामाजिक प्रगति सूचकांक में 7वें स्थान पर हिमाचल, नागरिक सुरक्षा में 13वां स्थान हासिल

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 11:09 AM (IST)

    Shimla News देश के 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को लेकर एसपीआइ जारी की गई है। देश में अति उच्च सामाजिक प्रगति करने वाले नौ राज्यों में हिमाचल भी शामिल है और सामाजिक प्रगति सूचकांक यानी एसपीआइ में प्राप्त 63.28 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

    Hero Image
    हिमाचल सामाजिक प्रगति सूचकांक यानी एसपीआइ में प्राप्त 63.28 अंक के साथ सातवें स्थान पर।

    शिमला, जागरण संवाददाता। देश में अति उच्च सामाजिक प्रगति करने वाले नौ राज्यों में हिमाचल भी शामिल है और सामाजिक प्रगति सूचकांक यानी एसपीआइ में प्राप्त 63.28 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। पुडुचेरी देश में उच्चतम एसपीआइ स्कोर 65.99 के साथ प्रथम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नागरिक सुरक्षा को लेकर हिमाचल 66.92 अंक के साथ 13वें स्थान पर जबकि जम्मू कश्मीर 73.61 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। नागरिक सुरक्षा में नगालैंड 88.06 अंक के साथ प्रथम आंका गया है।

    यह भी पढ़ें-Himachal News: विश्व बैंक की मदद से हिमाचल में चलेगी 2500 करोड़ की परियोजना, सीएम ने की बैठक

    सोलन 81.4 अंक के साथ सबसे सुरक्षित

    देश के 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को लेकर एसपीआइ जारी की गई है। इसमें नागरिक सुरक्षा सहित कुल 14 घटकों को आधार बनाया गया है। नागरिक सुरक्षा के आधार पर देखा जाए तो हिमाचल के 12 जिलों में से सोलन 81.4 अंक के साथ सबसे सुरक्षित है। छह जिलों के अंक 70 से अधिक हैं।

    यह भी पढ़ें-Himachal Politics: जयराम ठाकुर बोले: कांग्रेस ने नहीं की जनता की परवाह, हिमाचल में OPS आती नहीं दिखाई दे रही

    नागरिक सुरक्षा के लिहाज से बेहतर

    किन्नौर को छोड़ बाकी सभी जिलों के 60 अंक से अधिक हैं। किन्नौर जिला ही है जो 45 अंक भी हासिल नहीं कर सका है और हिंसक अपराधों में 323.3 अंक हैं। शिमला के 61.5 अंक हैं और हिंसक अपराधों के अंक 248.6 हैं। अन्य जिले इन दोनों से नागरिक सुरक्षा के लिहाज से बेहतर हैं। नागरिक सुरक्षा के लिए छह आधारों को शामिल किया गया है जिसके आधार पर नागरिक सुरक्षा के अंक निर्धारित किए गए हैं।

     यह भी पढ़ें-Shimla Nagar Nigam Election: और लटक सकता है नगर निगम चुनाव, सरकार के निर्णय को कोर्ट में चुनौती देगी भाजपा