Shimla Weather: दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी, शिमला में पेड़ गिरने से सड़क बाधित
Himachal Rain Forecast शिमला में भारी वर्षा के कारण नुकसान का दौर जारी है। टालैंड में तीन पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। बीते दिनों में भी पेड़ गिरने और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Rain Forecast, राजधानी शिमला में वर्षा से नुकसान का दौर जारी है। बुधवार सुबह टालैंड में 3 पेड़ गिर गए। गनीमत यह रही कि कोई इस हादसे की चपेट में नहीं आया। हालांकि सड़क पर पेड़ गिरने से छोटा शिमला बस स्टैंड मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। करीब एक घंटे बाद यातायात को फिर से बहाल किया गया। यातायात बंद होने के कारण सड़क पर काफी देर तक जाम भी लग गया। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि राजधानी में बीते दिनों भी पेड़ गिरने और भूस्खलन की घटनाएं पेश आई थी। इस दौरान शिमला के पांजड़ी, जोधा निवास, विकासनगर हिमुडा कलोनी में पेड़ गिरने से लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा था और कई गाड़ियां चकनाचूर हो गई थी।
ऐसे में पेड़ गिरने से लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। इसके अलावा खलीणी के साथ लगते झंझीणी में एक मजूदरों का ढारा भी गिर गया था। राजधानी में पेड़ गिरने और भूस्खलन का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल भी शिमला जिला में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Himachal Cloudburst: हिमाचल की लाहुल घाटी में बादल फटने से तबाही, बाढ़ में बहे तीन पुल; VIDEO
प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह
राजधानी शिमला में समेत जिला में 15 अगस्त तक वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है। ताकि किसी प्रकार का हादसा पेश नहीं आए। वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों से सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है। शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में धुंध के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। इसके कारण सड़क हादसों के हाेने की संभावना बनी रहती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।