Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: सावधान! डिजिटल अरेस्ट से ठगी का शिकार हो रहे हिमाचली, न आएं झांसे में इस नंबर पर कॉल कर बरतें सतर्कता

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 11:24 AM (IST)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ रहे हैं जिनमें तीन साल में 6.72 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। साइबर अपराधी लोगों को डरा-धमकाकर पैसे ऐंठ रहे हैं। साइबर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और ऐसे फर्जी कॉल्स से सावधान रहने को कहा है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट से ठगी के मामले बढ़ गए हैं।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh News, शातिर हिमाचल के लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब लोग डिजिटल अरेस्ट का शिकार होने लगे हैं। प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट को लेकर तीन साल में 14 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 6.72 करोड़ रुपये की ठगी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजिटल अरेस्ट एक तरह की साइबर ठगी है, जिसमें अपराधी लोगों को डरा और धमकाकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। ये लोग फर्जी पुलिस व कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को आनलाइन घंटों डिटेन करते हैं। उन्हें ये बताया जाता है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- शिमला की लड़की का फोटो प्रयोग कर बनाया फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट और साझा कर दी अश्लील सामग्री, सुरक्षा के लिए बरतें ये सावधानी

    साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी कर लोगों से इस प्रकार की फर्जी फोन काल से सावधान रहने की अपील की है। लोग डिजिटल अरेस्ट को लेकर ठगी का शिकार न बनें। पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम दिनेश शर्मा का कहना है कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए। डिजिटल अरेस्ट का कानून में प्रविधान नहीं है। इस तरह का मामला सामने आने पर तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस के जवान चंडीगढ़ में वर्दी पहने पहुंचे ठेके पर, सरकारी गाड़ी में रखवाई शराब की पेटी, Video Viral

    तीन वर्ष के सामने आए मामले

    • जोन    वर्ष    मामले दर्ज    ठगी हुई    रिकवरी
    • शिमला    दिसंबर 2024    02    93.05 लाख    कोई नहीं 
    • शिमला    जुलाई 2025    01    138.25 लाख    कोई नहीं
    • मंडी    2024    04    109.94 लाख    5.60 लाख
    • मंडी    2025    01    49 लाख    5.69 लाख
    • धर्मशाला    2023    01    78.67 लाख    16.21 लाख 
    • धर्मशाला    2024    03    135.82 लाख    55 हजार 
    • धर्मशाला    2025    02    67.91 लाख    05 लाख

    समस्या आए तो 1930 पर करें काॅल : एसपी

    तीन वर्ष में 14 मामले डिजिटल अरेस्ट के दर्ज किए हैं। कानून में ऐसा प्रविधान नहीं है कि किसी को डिजिटल अरेस्ट कर डिटेन किया जाए। लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। समस्या आए तो 1930 पर साइबर पुलिस को सूचना दें।

    -दिनेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: घर व स्कूल के पास खड़े किए वाहन और कुछ देर बाद गायब, ...जरा संभल कर यहां दिनदहाड़े चोरी हो रहे वाहन