हिमाचल भाजपा नेता व सातों सांसद दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले, जेपी नड्डा के नेतृत्व में आपदा राहत पर रखी बात
Himachal BJP Leaders हिमाचल प्रदेश भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी से मुलाकात की। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा पर चर्चा की। अमित शाह ने हिमाचल को हर संभव मदद का भरोसा दिया

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal BJP Leaders, हिमाचल प्रदेश में गत दिनों आई प्राकृतिक आपदा के विषय को लेकर हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डा. राजीव बिंदल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, डा. राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी, डा. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, विधायक विनोद कुमार, हंसराज व दीपराज शामिल थे।
डा. राजीव बिंदल ने बताया कि सर्वप्रथम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, जोकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं को मिलकर आपदा की स्थिति के बारे में अवगत करवाया गया। नौ जुलाई को जगत प्रकाश नड्डा स्वयं मंडी जिला आए थे और सारी त्रासदी को अपनी आंखों से देखा।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने गृहमंत्री अमित शाह को बताया मंडी में आई प्राकृतिक आपदा का हाल, राहत राशि जारी होने पर आया नया अपडेट
नितिन गडकरी को बताई सड़कों की स्थिति
जेपी नड्डा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिला और विस्तार से प्रदेश में आई आपदा के संबंध में वार्ता की। नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव व पुनर्निर्माण हेतु हर प्रकार की सहायता करने का वचन दिया।
यह भी पढ़ें- कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार पकड़ेगा रफ्तार, सुक्खू सरकार ने मांगी विशेष केंद्रीय सहायता, इतनी भूमि होगी अधिग्रहित
अमित शाह ने दिया मदद का पूरा भरोसा
तत्पश्चात नड्डा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला और विस्तृत वार्ता हिमाचल की त्रासदी के संबंध में की। गृह मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पूर्व में भी हिमाचल प्रदेश को भरपूर आर्थिक मदद की है और भविष्य में भी राहत कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी और आशवस्त किया कि वे स्वयं हिमाचल आकर त्रासदी का जायजा भी लेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।