Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shimla: वाटर कैचमेंट के बाद बर्ड पार्क महिलाओं को देगा रोजगार, सोविनयर शॉप में सैलानियों को मिलेगी जानकारी

    By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 08:39 AM (IST)

    शिमला में वन्य प्राणी विंग ने वाटर कैचमेंट एरिया के बाद अब हिमालयन बर्ड पार्क चौड़ा मैदान में सोविनयर शॉप को बनाया है। इस सोविनयर शॉप को बनाने में वन विभाग ने ढाई लाख रुपए की राशि खर्च की है।

    Hero Image
    वाटर कैचमेंट के बाद बर्ड पार्क महिलाओं को देगा रोजगार, सोविनयर शॉप में सैलानियों को मिलेगी जानकारी

    शिमला, जागरण संवाददाता। राजधानी में वन्य प्राणी विंग ने एक नई पहल की है। वन्य प्राणी विंग ने वाटर कैचमेंट एरिया के बाद अब हिमालयन बर्ड पार्क चौड़ा मैदान में सोविनयर शॉप को बनाया है। हिमालयन बर्ड पार्क में इस सोविनयर शॉप का उद्घाटन वन्य प्राणी विंग के मुख्य अरण्यपाल के थिरुमल ने किया। इस सोविनयर शॉप को बनाने में वन विभाग ने ढाई लाख रुपए की राशि खर्च की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाएं चलाएंगी सोविनयर शॉप

    कुफरी में बनी सोविनयर शॉप को बनाने का काम पिछले वर्ष अगस्त में शुरू हुआ था। अब यह शॉप इस वर्ष मई के अंतिम सप्ताह में बनकर तैयार हुई है। इससे पहले सबसे पहली सोविनयर शॉप वाटर कैचमेंट एरिया में बनाई गई थी। इस सोविनयर शॉप को भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ही चलाएंगी।

    सोविनयर शॉप में अलग-अलग जगह के होंगे प्रोडक्ट्स

    हिमालयन बर्ड पार्क में बनी सोविनयर शॉप में जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों से भी पारंपरिक उत्पाद होंगे। इसमें किन्नौर, लाहुल स्पीति के भी उत्पाद होंगे। इन उत्पादों में देसी घी, देसी शहद, पाइन नीडल्स कई चीजें हैं। इस सोविनयर शॉप को बनाने का मकसद रोजगार प्रदान करना है। इससे पहले सबसे पहली सोविनयर शॉप वन्य प्राणी विंग ने वाटर कैचमेंट एरिया में खोली थी। उस शॉप में भी स्वयं सहायाता समूहों की 10 सो 12 महिलाएं हैं। वन्य प्राणी विंग के वन मंडल अधिकारी एन रविशंकर का कहना है कि इस शॉप को बनाने के बाद रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे स्वयं सहायाता समूहों की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सकेगा।

    रोजाना आते हैं सैकड़ों सैलानी

    पक्षीशाला में रोजाना सैकड़ों सैलानी आते हैं। यहां पर हिमाचल या शिमला ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से लेकर देश की राजधानी या अन्य महानगरों से सैलानी भारी संख्या में यहां पहुंचते हैं।

    ये भी पढ़ें: Himachal News: दिल्ली से अब डायरेक्ट लेह बस सेवा शुरू, किराया होगा 1740 रुपये; देखें डिटेल