Shimla Weather: कुफरी में हिमपात, मशोबरा भारी बारिश; सोलन समेत कई जिलों में होगी ओलावृष्टि, येलो अलर्ट जारी
प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि बिलासपुर में 6.5 डिग्री की दर्ज की गई है। जबकि अन्य स्थानों पर दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बावजूद अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक कम दर्ज किया जा रहा है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। शिमला के कुफरी व मशोबरा में भारी ओलावृष्टि हुई है। इसके कारण सेब और अन्य फलों को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही सब्जियों को नुकसान पहुंच है। प्रदेश में शिमला सहित कुछ स्थानों पर वर्षा और ओलावृष्टि हुई। जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने से तीन से छह डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि बिलासपुर में 6.5 डिग्री की दर्ज की गई है। जबकि अन्य स्थानों पर दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बावजूद अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक कम दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार छह जून को छह जून को पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा और इसके कारण किन्नौर, लाहुल स्पीति, ऊना हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन को छोड़ बाकी छह जिलों में आंधी व आसमानी बिजली गिरने ओलावृष्टि व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।