Himachal Bus Accident: डंगा ढहने से खाई में गिरी HRTC बस, आठ की मौत व 20 घायल, चालक के विरुद्ध FIR, न्यायिक जांच का आदेश
Himachal Bus Accident हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक किशोर सहित 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 यात्री घायल हो गए।

सहयोगी, सरकाघाट (मंडी)। Himachal Bus Accident, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में वीरवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ है। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में वीरवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक किशोर सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार महिलाएं व एक किशोर और तीन पुरुष हैं। एम्स बिलासपुर रेफर किए गए घायल प्रकाश चंद की चार बजे के करीब मौत हो गई।
हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने घायलों का हाल जाना व दुर्घटना के कारणों की भी अधिकारियों से जानकारी ली। प्रशासन की ओर से मृतकों के स्वजन को 25000-25000 रुपये की फौरी राहत दी है। वहीं बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। सरकार ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।
मंडी के सरकाघाट में खाई में गिरी #HRTC बस pic.twitter.com/W39W3pjj7p
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) July 24, 2025
पास देते डंगा बैठने से हुआ हादसा
एचआरटीसी बस सरकाघाट से जमनी जा रही थी। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। सुबह नौ बजे मसेरन के तांगरा मोड़ के पास हादसा हो गया। कार को पास देते समय चालक ने बस सड़क से थोड़ा बाहर निकाली और डंगा बैठ गया व बस सीधे 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
बस हादसे में जान गंवाने वाले लोग
- 60 वर्षीय बलवीर पुत्र साजू राम गांव पाटी भलयारा डाकघर जमणी तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
- 17 वर्षीय अंतरिक्ष पुत्र किशोरी लाल गांव गरौडु डाकघर भद्रवाड तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
- 80 वर्षीय बर्फी देवी पत्नी रूप सिंह गांव भलयाणा डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
- 65 वर्षीय गीता देवी पत्नी बिशन चन्द गांव रसेहड डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
- 70 वर्षीय डोमा देवी पत्नी लस्करी राम गांव रमेहड डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट मंडी।
- 60 वर्षीय कलासी देवी पत्नी काशीराम गांव तलगरा डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
- 33 साल के सुमन कुमार पुत्र जगदीश चन्द गांव व डाकघर मसेरन सरकाघाट जिला मंडी।
एम्स व आइजीएमसी भेजे गंभीर घायल
घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट से मेडिकल कालेज नेरचौक मंडी और मेडिकल कालेज हमीरपुर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है घायलों में जिला मंडी सहित हमीरपुर के लोग भी हैं। घायल बस चालक को नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इसके अलावा गंभीर घायल एम्स बिलासपुर व आइजीएमसी शिमला भी रेफर किए गए हैं।
मंडी के सरकाघाट में खाई में गिरी एचआरटीसी बस और मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य लोग।
तीखे मोड़ पर चालक ने खो दिया नियंत्रण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मसेरन से सरकाघाट की ओर आ रही थी और जैसे ही वह एक तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस सीधी नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।
जिला मंडी के सरकाघाट सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाए गए बस हादसे के घायल।
सिविल अस्पताल सरकाघाट में दिया प्रारंभिक उपचार
एंबुलेंस सेवाएं भी तुरंत सक्रिय हो गईं, जिनमें 108 सेवा की कई गाड़ियां शामिल थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट लाया गया है। प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- Chamba Road Accident: तीसा में रात को अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर ही मौत
सरकाघाट के मसेरन में दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकलते घायल व माैके पर पहुंचे आसपास के लोग।
जांच के बाद ही पता चल पाएगा हादसे का कारण
एसडीएम सरकाघाट और डीएसपी सरकाघाट ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया व जरूरी निर्देश दिए। हादसे का कारण क्या रहा है, इसकी अधिकारी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में डंगा बैठने से हादसा होने का अंदेशा है।
सरकाघाट के मसेरन में चालक कार को पास देते वक्त गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खाई जा गिरी। इसदौरान बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लगा डंगा बैठ गया था, यह सब बातें प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी। हादसा काफी खतरनाक रहा व बस में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से 8 की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें- सावधान! हिमाचल की सड़कों पर दौड़ रही मौत, 451 ब्लैक स्पाट चिह्नित, केंद्र की रिपोर्ट के बाद हरकत में तीन विभाग
बस हादसे में घायलों की सूची
- पूनम पत्नी अभिषेक गांव व डाकघर घरवासडा तहसील धर्मपुर
- तुलसी पत्नी मनोहर लाल गांव चंदरोही डा. भोरंज जिला हमीरपुर
- मनसा देवी पत्नी अभिषेक गांव पटी डाकघर जमनी तहसील सरकाघाट
- मीरा देवी पत्नी जगदीश गांव कांगू का गलू डा. चोलथरा
- रूमादेवी पत्नी अमर सिंह गांव व डाकघर मसेरन
- वंदना कुमारी पत्नी प्रीतम सिंह गांव रोपड़ी डाकघर जमणी तहसील सरकाघाट
- सुरेश कुमार पुत्र दुनीचंद गांव बदरसा डाकघर ब्रांग तहसील सरकाघाट
- सानिया पुत्री सुशील राठौर गांव व डाकघर रोपड़ी तहसील सरकाघाट
- माया देवी पत्नी अतुल ठाकुर गांव डबरोग तहसील सरकाघाट
- कल्पना देवी पत्नी लुदर सिंह गांव रमेहड डा. मसेरन
- शालू देवी पत्नी विजय भारद्वाज गांव तारंगला डा मसेरन
- प्रेम कुमारी पत्नी नेकराम गांव तारंगला डा. मसेरन
- कामना पत्नी पंकज वर्मा गांव एवं डा. सज्याओपिपलू तहसील धर्मपुर
- गीता देवी गांव रसेहड डा. मसेरन
- कृष्ण चंद गांव हुक्कल डा.लौगणी तहसील धर्मपुर
- बलाराम पुत्र सिंह राम गांव बल्ह डा. रखोटा
- पूनम कुमारी गांव जमसाई तहसील सरकाघाट
- सकीना पुत्र सौदागर रुपनरगर पंजाब
- सूरज सिंह पुत्र नगिना गांव सदावती डा.रुपनरगर पंजाब
- जगदीश चंद गांव चढ़ी डा. थौना तहसील सरकाघाट। (बस चालक)
- अश्वनी कुमार पुत्र रामलाल गांव व डा. रिस्सा तहसील सरकाघाट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।