हिमाचल प्रदेश में हत्या के मामले बढ़े, महिला क्रूरता व छेड़छाड़ के मामलों में भी हुआ इजाफा
Crime Rate Himachal हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष हत्याओं के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। 80 फीसद से अधिक साक्षरता दर वाले राज्य में महिला क्रूरता यानी अत्याचार के मामलों में भी इजाफा हुआ है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष हत्याओं के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। 80 फीसद से अधिक साक्षरता दर वाले राज्य में महिला क्रूरता यानी अत्याचार के मामलों में भी इजाफा हुआ है। सुखद यह है कि दुष्कर्म के मामलों में कमी आई है। कोरोना काल के बावजूद मादक द्रव्य पदार्थों की तस्करी में कमी नहीं आ पाई है। चौकसी बढ़ाने के पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद तस्करों का कारोबार कम नहीं हो पाया। इस वर्ष 11 महीनों के अपराधों की तुलना करें तो कुल अपराध में खास गिरावट नहीं पाई गई है। पिछले वर्ष सभी तरह के कुल 19924 मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष 11 महीनों में 19121 मामले दर्ज हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कार सवार युवकों से 12 बोर की बंदूक बरामद, पुलिस ने हथियार जब्त कर किया मामला दर्ज
यह भी पढ़ें: Panchayat Election: चुनाव लड़ने के दावेदारों ने छुड़ाए नेताओं के पसीने, एक सीट पर कई ठोक रहे ताल
यह भी पढ़ें: कोविड-19 के मामलों में कमी व स्वस्थ होने वालों की बढ़ती तादाद ने 12 फीसद तक घटाए एक्टिव केस
कोरोना काल में घरों में रहे लोग, चोरी की घटनाएं घटी
प्रदेश में चोरी की घटनाओं में जरूर कमी पाई गई है। इसकी वजह यह कि कोरोना काल में अधिकांश लोग घरों में ही रहे। खासकर लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बहुत कम बाहर निकले। इसके बाद भी बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं की मौजूदगी घरों पर रही। इस कारण चोर गिरोह वैसे सक्रिय नहीं हो पाए, जैसे होते थे।
संगीन अपराधों का जिलावार ब्योरा
वर्ष,हत्या, हत्या प्रयास, दुष्कर्म, अपहरण,महिला अत्याचार, छेड़छाड़, चोरी,एनडीपीएस, आबकारी एक्ट, कुल
बद्दी
2019, 7,0,20,16,11,24,67,65,111,961
2020, 8,3, 18, 17,13,22,50,30,98,963
बिलासपुर
2019, 3,2,19,34,20,32,25,120,100,1460
2020,4,8,21,21,13, 46,15,113,117,1467
चंबा
2019, 10,4,18,17,7,30,20,66,302,1183
2020,4,6, 20,14,8,37,7,62,303, 1214
हमीरपुर
2019,2,5,18,22,18,36,16,52,102,938
2020,5,2,6,13,15,36,7,47,97,1020
कांगड़ा
2019, 15, 6,39,71,30, 89,59,259,688,3841
2020, 14,4,41,44, 44,85,40,259,614, 3483
किन्नौर
2019, 3,0,12,3,5,5,5,25,72,338
2020,5,0,5,2,6,6,6,22,77,402
कुल्लू
2019, 5,8,30,31,24,33,537,226,333,1639
2020,5,9,29,26,45,22, 467,190,225,1495
लाहुल स्पीति
2019,0,0,0,1,1,1,2,1,57, 141
2020,0,0,2,0,0,0,2,1,30,82
मंडी
2019, 5,7,50,77,46,91,42,181,431,2917
2020,11,9, 39,66,56,82,30,199,425, 3097
शिमला
2019, 5,7,50,77,46,91,42,181, 431,2917
2020,11,9,39,66,56, 82, 30,199,425, 3097
सिरमौर
2019, 3,4,40,37,27,54,50,66,176,1402
2020,6,3,41,15,15,46,28,74,169,1175
सोलन
2019, 3,6,32,34,10,24,58,108,128,1009
2020,7,5,16,18,8,23,26,82,141,962
ऊना
2019, 4,4,18,22,34,20,26,90,165,1320
2020,7,3,21,9,23,26,26,97,150,1217
कुल
2019,70, 53,358,457,229, 498,477,1439,2916, 19924
2020,85,64,310,309,242,509,316,1372,2676,19121
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।