Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोविड-19 के मामलों में कमी व स्वस्थ होने वालों की बढ़ती तादाद ने 12 फीसद तक घटाए एक्टिव केस

    By Rajesh SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 21 Dec 2020 01:58 PM (IST)

    Himachal Coronavirus कोविड-19 के मामलों में कमी आने और कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढऩे से दिसंबर में एक्टिव केस की प्रतिशतता में 12 फीसद तक की गिरावट आई है। संख्या के आधार पर देश में एक्टिव मामलों की प्रतिशतता में हिमाचल अभी भी अव्वल है।

    Hero Image
    कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढऩे से एक्टिव केस की प्रतिशतता 12 फीसद तक की गिरावट आई है।

    शिमला, यादवेन्द्र शर्मा। कोविड-19 के मामलों में कमी आने और कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढऩे से दिसंबर में एक्टिव केस की प्रतिशतता में 12 फीसद तक की गिरावट आई है। यह अलग बात है कि संख्या के आधार पर देश में एक्टिव मामलों की प्रतिशतता में हिमाचल अभी भी अव्वल है। हिमाचल में 9 फीसद से अधिक एक्टिव मामलों की संख्या है, जबकि अन्य राज्यों में 1.50 से करीब चार फीसदी तक ही हैं। यही कारण है कि जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं का पालन करना होगा। प्रदेश सरकार ने भी हिमाचल में एक्टिव मामलों की प्रतिशतता को देखते हुए अभी 5 जनवरी तक के लिए चार जिलों मंडी, शिमला, कुल्लू और कांगड़ा में रात्रि कर्फ्यू जारी रखने और सार्वजनिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक लगा रखी है। इस संबंध में अब निर्णय 23 दिसंबर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा। इसका कारण यह भी है कि अब प्रदेश में नगर निकायों के साथ पंचायतों के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी, मंडी में अम्‍बाला के दो कार सवार युवक गिरफ्तार

    इनका इस्तेमाल अभी भी जरुरी

    • कोविड-19 को हराने के लिए मास्क का इस्तेमाल जरूरी है
    • शारीरिक दूरी करा पालन कर और भीड़ इक्‍ट्ठी न हो
    • गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों की जांच और सामान्य लोगों से दूरी आवश्यक
    • कोविड-19 के लक्षण जैसे फ्लू आदि होने पर तुंरत जांच जरुरी
    • आक्सीजन का स्तर कम न होने दें और तुंरत अस्पताल में जांच करवाएं

    प्रदेश में 1 नवंबर से 20 दिसंबर तक कोरोना के नए मामले और स्वस्थ होने वाले व संक्रमितों की मौत

    • नवंबर,नए मामले,स्वस्थ,मृत्यु,एक्टिव मामले,वृद्धि
    • 01-07 नवंबर,2755,1327,53,2973-4198,1225
    • 08-14 नवंबर,4518,1936,61,4198-6879,2681
    • 15-21 नवंबर,4370,3928,86,6879-7034,155
    • 22-29 नवंबर,6321,4604,116,7034-8644,1610
    • 30 नवंबर-06 दिसंबर,4955,5228,97,8644-7850,-794
    • 07-13 दिसंबर,4417,5355,79,7850-7251,-599
    • 08-20 दिसंबर,2954,4941,63,7251-5196,-2055
    • कुल,30290,27349,515,---,2223

    प्रदेश में 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आए कोरोना के नए मामले, स्वस्थ होने वाले और कोरोना संक्रमितों की मौत

    • जिला,नए मामले,स्वस्थ,मृत्यु,एक्टिव मामले
    • बिलासपुर,117,286,02,250
    • चंबा,179,270,03,209
    • हमीरपुर,133,210,02,206
    • कांगड़ा,462,804,15,849
    • किन्नौर,64,175,02,94
    •  
    • कुल्लू,181,220,04,319
    • लाहुल स्पीति,37,47,00,50
    • मंडी,779,1109,08,1203
    • शिमला,514,1083,19,809
    • सिरमौर,158,152,03,209
    • सोलन,245,404,02,809
    • ऊना,85,181,03,189
    • कुल,2954,4941,63,5196

    ढील बरतने वालों पर कार्रवाई : मंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश डा. राजीव सैजल का कहना है कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अब लोगों ने कुछ ढिलाई और बरतना शुरू कर दी है। कुछ स्थानों पर मास्क तक का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संक्रमण को फैलने से रोकने के साथ विकास भी जरूरी है। हिमसुरक्षा अभियान के तहत करीब 44 लाख से अधिक लोगों की स्‍क्रीनिंग कर ली गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner