Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी, मंडी में अम्‍बाला के दो कार सवार युवक गिरफ्तार

    By Rajesh SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 21 Dec 2020 11:57 AM (IST)

    Heroin Recovered in Himachal हिमाचल पुलिस ने अम्बाला के युवकों से 365 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों अम्बाला से आल्टो कार में मंडी की ओर आ रहे थे। प्रदेश में अब तक पकड़ी हेरोइन की यह सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक है।

    Hero Image
    हिमाचल पुलिस ने अम्बाला के युवकों से 365 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    मंडी/शिमला, जेएनएन। Heroin Recovered in Himachal, हिमाचल पुलिस ने अम्बाला के युवकों से 337 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों युवक अम्बाला से आल्टो कार में मंडी की ओर आ रहे थे। प्रदेश में अब तक पकड़ी हेरोइन की यह सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक है। कार में सवार दो युवक अम्बाला से आ रहे थे। फोरलेन पर नाके के दौरान जब इनको रोका तो तलाशी के दौरान दोनों घबरा गए। तलाशी में गाड़ी में एक बैग में रखी यह 337 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बल्ह थाना के तहत पिछले एक माह में नशे की यह तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है। इससे पहले सात किलोग्राम चरस दो अलग अलग मामलों में पकड़ी गई थी। एसपी मंडी ने इसकी पुष्टि की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मंडी में हेरोइन की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। इससे दो सप्ताह पूर्व हमीरपुर में 320 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। डीजीपी संजय कुंडू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अंतराराष्ट्रीय बाजार में एक किलो हेरोइन की कीमत करीब सात करोड़ है। हिमाचल में पकड़ी गए इस मादक द्रव्य पदार्थ की कीमत पुलिस ने एक करोड़ आंकी गई है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व डीजीपी ने पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि प़ुलिस की इस उपलब्धि से मादक द्रव्य पदार्थों के तस्करों के हौसले पस्त होंगे। उधर, आइजी कानून व्यवस्था डीके यादव ने कहा कि पुलिस तस्कराें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

    तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

    राज्य पुलिस का दावा है कि वह तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। अब छोटे ही नहीं बड़े मगरमच्छों पर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। डीजीपी ने इसके लिए बटालियनों के कमांडेंटों को भी कार्रवाई करने को कहा है। कुछ जगह पर कार्रवाई हुई भी है।

    यह भी पढ़ें: कार सवार युवकों से 12 बोर की बंदूक बरामद, पुलिस ने हथियार जब्‍त कर किया मामला दर्ज

    दो आरोपित पकड़े

    मंडी पुलिस ने हेरोइन के आरोप में दो आरोपितों को पकड़ा र्है। मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इनका कनेक्शन मंडी से ही है। कुछ और संदिग्ध भी पुलिस के रडार पर हैं। अभी इस बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती है। लेकिन यह बात सही है कि पुलिस ने आज तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Panchayat Election: चुनाव लड़ने के दावेदारों ने छुड़ाए नेताओं के पसीने, एक सीट पर कई ठोक रहे ताल

    यह भी पढ़ें: कोविड-19 के मामलों में कमी व स्वस्थ होने वालों की बढ़ती तादाद ने 12 फीसद तक घटाए एक्टिव केस

     

    comedy show banner
    comedy show banner