विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh: मंडी में तबाही, हिमाचल में अभी थमा नहीं है खतरा, तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Published: Tue, 29 Jul 2025 12:14 PM (IST)

Himachal Weather Alert हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मंडी में बाढ़ से चार लोगों ...और पढ़ें

मंडी में आई बाढ़ व पत्थरों को हटाती मशीनरी।
मंडी में आई बाढ़ व पत्थरों को हटाती मशीनरी।

HighLights

  1. मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर में कई सड़कें भूस्खलन से बंद।
  2. कुल्लू में 33, मंडी में 20, चंबा में पांच व कांगड़ा में चार ट्रांसफार्मर खराब
  3. कांगड़ा में 59, मंडी में 39 व हमीरपुर में 12 पेयजल योजनाएं प्रभावित

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Alert, हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा व कुल्लू जिला में भारी बारिश हुई है। मंडी में बाढ़ आने से चार लोगों की मौत हो गई है। कांगड़ा में कई मार्गों पर यातायात बाधित रहा है। मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, मंडी व कुल्लू में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई तक प्रदेश में वर्षा जारी रहेगी। एक अगस्त के बाद मानसून के कमजोर पड़ने का अनुमान है। 

प्रदेश में 200 सड़कें बंद हैं, जिन्हें बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। शाहपुर में 157.5, कांगड़ा में 140.4, पालमपुर में 71.4, धर्मशाला में 53.3, नगरोटा सूरियां में 19.8, जोगेंद्रनगर में 46, मंडी में 24.8, गुलेर में 23.2, श्री नयनादेवी में 22.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। 

यह भी पढ़ें- Mandi Flood: अचानक आए सैलाब ने छीन ली चार जिंदगियां, मलबे से जिंदा निकाले महिला और बच्चा, तस्वीरों में देखिए तबाही के निशान

प्रदेश में अब तक 1523 करोड़ रुपये का नुकसान आंका जा चुका है। 418 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और 902 मकानों, 297 दुकानों व 1168 पशुशालाओं को नुकसान हुआ है। कुल्लू में 33, मंडी में 20, चंबा में पांच व कांगड़ा में चार ट्रांसफार्मर खराब हैं। कांगड़ा में 59, मंडी में 39 व हमीरपुर में 12 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सुंदरनगर में तापमान में छह व कांगड़ा में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Himachal Cloudburst: मंडी में बादल फटने से चार लोगों की मौत, भूस्खलन से मलबे में दबीं 50 से ज्यादा गाड़ियां

प्रदेश में कहां कितनी सड़कें बंद

जिला    बंद सड़कें

मंडी    121

कुल्लू    46

चंबा    13

कांगड़ा    11

ऊना    04

शिमला    02

सिरमौर    02

लाहुल स्पीति    01

प्रमुख शहरों में तापमान

स्थान    न्यूनतम    अधिकतम

शिमला    18.2    21.5

सुंदरनगर    24.6    27.5

भुंतर    21.6    32.1

कल्पा    17.0    25.2

धर्मशाला    18.9    29.1

ऊना    21.2    34.0

नाहन    23.1    29.8

केलंग    14.9    27.1

सोलन    22.0    27.0

यह भी पढ़ें- Himachal Disaster: प्रकृति का गुस्सा या मानवीय भूल? मंडी में बारिश का कहर जारी, हर साल मिल रहे ताजा जख्म