विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्फ्यू का उल्‍लंघन करने वालों पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरा से नजर, ग्रामीण इलाकों में ज्‍यादा गश्‍त करेगी पुलिस

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Mon, 10 May 2021 12:52 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 10 May 2021 01:45 PM (GMT+05:30)

Corona Curfew Violation डीआइजी मंडी ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्‍होंने कहा मंडी ...और पढ़ें

डीआइजी मंडी ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है
डीआइजी मंडी ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है

मंडी, जागरण संवाददाता। Corona Curfew Violation, डीआइजी मध्‍य जोन मंडी मधुसूदन ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्‍होंने कहा मंडी, कुल्लू, लाहुल, हमीरपुर में बिना मास्क के 668 चालान कर 4 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। तीन दुकानों के समय पर बंद न होने पर चालान किए गए। ड्रोन व सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। ग्रामीण इलाकों की ओर ज्‍यादा ध्यान दिया जाएगा। पिछली बार कम था, लेकिन इस बार सतर्कता बढ़ाई गई है। तीन दिनों में 3437 लोग बिलासपुर बॉर्डर से आए और गए। बिलासपुर, कुल्लू व मंडी में 4 रिजर्व फोर्स अतिरिक्त लगाई गई हैं। प्रदेश के चार जिलों में जीरो टोलरेंस शुरू होगा। मंडी, कुल्‍लू, बिलासपुर और लाहुल स्पीति में अब गांव में पुलिस ज़्यादा सख्ती करेगी।

टेंट हाउस संचालकों व रसोइये पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस ने सभी जिलों में शादी वाले घर के स्वजनों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। साथ ही रसोइये और टेंट हाउस संचालकों को भी 20 लोगों के हिसाब से खाना बनाने और कुर्सियां आदि देने को कहा है। जांच के दौरान लापरवाही देखी गई तो इन पर भी मामला दर्ज होगा।

घडामोडा में पुलिस दे रही परमिट

डीआइजी ने कहा बिलासपुर के घडामोडा में बैरियर पर बिना पंजीकरण करवाए प्रदेश में बाहर से आ रहे लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। हालांकि बाहर से आ रहे 95 प्रतिशत लोग पंजीकरण करवाकर ही आ रहे हैं। जो नहीं आ रहे उनका पंजीकरण किया जा रहा है। 10 मिनट से ज्यादा किसी को नहीं रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Himachal Corona Curfew Guidelines: हिमाचल में आज से कड़ी बंदिशें, हर जिले में सड़कों पर पुलिस का पहरा

यह भी पढ़ें: Himachal Covid Cases Update: एक्‍ट‍िव केस 32 हजार के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीजों की मौत

यह भी पढ़ें: महंगाई और जमाखोरी ने थाली से गायब की दालें, बेहतर उत्पादन होने पर भी आसमान छूने लगे दाम, जानिए वजह

यह भी पढ़ें: Dr Suggestions On Coronavirus: अफवाहों पर ध्‍यान देकर गलत दवा न लें, ये मरीज रखें खास ख्‍याल