विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Covid Cases Update: एक्‍ट‍िव केस 32 हजार के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीजों की मौत

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Mon, 10 May 2021 07:31 AM (IST)

Himachal Coronavirus/Covid Cases Update हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Coronavirus/Covid Cases Update, हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में एक्‍टि‍व केस 32469 तक पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से रिकॉर्ड 55 और मरीजों की मौत हो गई। साथ ही 3093 नए केस दर्ज किए गए। 2459 लोग महामारी को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 1,31,423 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 97,045 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 73.84 फीसद है।

रविवार को कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 15 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। शिमला व सोलन में नौ-नौ, मंडी में छह, ऊना में चार, हमीरपुर, कुल्लू व सिरमौर में तीन-तीन, चंबा में दो और किन्नौर जिले में एक मरीज की जान गई। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 1872 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कांगड़ा जिले में 650 नए मामले सामने आए। इसके अलावा शिमला में 530, मंडी 425, बिलासपुर 304, हमीरपुर 287, सिरमौर 281, ऊना 245, सोलन 172, चंबा 116, कुल्लू  46, लाहौल स्पीति में 19 और किन्नौर जिले में 18 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Corona Curfew Guidelines: हिमाचल में आज से कड़ी बंदिशें, हर जिले में सड़कों पर पुलिस का पहरा

यह भी पढ़ें: महंगाई और जमाखोरी ने थाली से गायब की दालें, बेहतर उत्पादन होने पर भी आसमान छूने लगे दाम, जानिए वजह

यह भी पढ़ें: Dr Suggestions On Coronavirus: अफवाहों पर ध्‍यान देकर गलत दवा न लें, ये मरीज रखें खास ख्‍याल