Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूध खरीद मूल्य में दो रुपये की बढ़ोतरी, किसानों की आय को दोगुना करने के लिए बनेगा एक्सपर्ट ग्रुप

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 06 Mar 2021 11:54 AM (IST)

    Himachal Govt Budget मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादों से जुड़े परिवारों से जुड़े लोगों के उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत्त है। उन्होंने दूध खरीद का मूल्य 2 रुपए बढ़ाने की घोषणा की।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दूध खरीद का मूल्य 2 रुपए बढ़ाने की घोषणा की।

    शिमला, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादों से जुड़े परिवारों से जुड़े लोगों के उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत्त है। उन्होंने दूध खरीद का मूल्य 2 रुपए बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने मच्छली उत्पान को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 90 फीसद परिवार कृषि, बागवानी, मधुमक्खी, पुष्प उत्पादन से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एक्सपर्ट ग्रुप बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूरे हुए। प्रदेश सरकार की नीतियों को चुनावों में भरपूर समर्थन मिला है। भले ही चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर नहीं था, लेकिन सरकार को सहयोग मिला। उन्होंने नए चुने पंचायती व शहरी निकाय प्रतिनिधियों को बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार मुक्त शासन, हिमाचल में क्लास वन और क्लास टू अफसरों को ऑनलाइन देना होगा आय का ब्यौरा

    यह भी पढ़ें:  LIVE Himachal Pradesh Budget 2021-22: पंचायत चौकीदार व सिलाई अध्‍याप‍िका का मानदेय बढ़ा, पढ़ें ताजा अपडेट्स

    उन्होंने निर्विरोध चुनी पंचायतों को 10-10 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद नई पंचायतें नहीं बनी थी। सरकार ने 412 नई ग्राम पंचायतें बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले काफी समय से यह लंबित था, प्रदेश भर से नई पंचायतों के गठन की मांग आ रही थी। 15 सालों से इस पर कोई काम नहीं हो पाया था।  नव गठित पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू और ऊना जिलों में जिला संसाधन केंद्रों का निर्माण होगा। पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर बनाए जा रहे है। पंचवटी योजना के तहत 367 स्थानों पर भूमि का चयन हो गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner