Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chamba News: लाहड़ू-सिहुंता मार्ग पर पहाड़ की सीधी कटाई से भूस्खलन, खतरे में घर व खेत, लोगों ने एक्सईएन को घेरा

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 06:59 PM (IST)

    Chamba News चंबा के भटियात क्षेत्र में लाहडू-सिहुंता मार्ग के विस्तार कार्य से कई गांव भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। बगोथ गांव के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिषाशी अभियंता का घेराव किया और निर्माण कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाया। विभाग का कहना है कि जल्द ही डंगे लगवाए जाएंगे।

    Hero Image
    जिला चंबा के सिहुंता में भारी बारिश व भूस्खलन से घरों को खतरा पैदा हो गया है।

    संवाद सहयोगी, चुवाड़ी (चंबा)। Chamba News, जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र की लाहडू-सिहुंता मार्ग के विस्तारीकरण कार्य के कारण कई गांव भूस्खलन की जद में आ गए हैं। इस कारण पंचायत परछोड़ बगोथ व पंचायत साहला के लूणी गांव के कुछ घरों को खतरा पैदा हो गया है। गत रात भारी बारिश के कारण सुबह लाहडू-सिहुंता मार्ग बंद था। जिसे खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम बगोथ गांव के पास पंहुची। इस दौरान लोगों ने अधिषाशी अभिंयतां के घेराव कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानिय निवासी बंसी  शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मनीश शर्मा,वंदना शर्मा, सपना दवी,आशा देवी, संतोष कुमार, रमन कुमार, महिंद्र शर्मा ने विभाग व रास्ते के विस्तारीकरण का काम करने वाली ओसिस कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी अपनी मनमानी से काम कर रही है। लोगों के हितों को दरकिनार कर पहाड़ की सीधी कटाई कर दी गई और जो डंगे लगाए हैं, वह भी गिर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी दरिया का रेत इस्तेमाल कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Shimla News: सड़क किनारे कार खड़ी कर उतरते ही हो गया भूस्खलन, बाल-बाल बची तीन लोगों की जान, वाहनों पर पेड़ गिरे

    लूणी गांव में डंगा न लगाने से खतरे में घर व गोशाला

    लूणी गांव में एक महिला की गौशाला ढहने की कगार पर है। महिला का आरोप है कि कंपनी को समय रहते बताया दिया था कि बरसात से पहले  डंगा लगा दें। न विभाग और न ही निर्माण कर रही कंपनी ने ध्यान दिया और जिसकी बदौलत गौशाला गिरने की कगार पर है और घरों को भी खतरा बन गया है।अगर समय रहते डंगे ना लगे तो और घर भी भूस्खलन की चपेट में आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- VIDEO: पुल से गुजर रही थी ट्रेन और चक्की दरिया की बाढ़ में बह गई अप्रोच, 90 रेलगाड़ियों की आवाजाही पर संकट

    जल्द डंगे लगवाएगा विभाग

    लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभिंयता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि बगोथ गांव के लोगों को प्रशासन की ओर से तिरपाल दी गई हैं। विभाग द्वारा जहां लोगों के घरों को खतरा है वहां पर जल्द ही डंगे लगा दिए जाएंगे। जिससे किसी  का नुकसान ना हो।

    कंपनी अधिकारी बोले, हमारी कोई गलती नहीं

    ओसिस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर गुरमेज सिंह का कहना है कि एक साल पहले कटिंग की गई है। इस बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। इसमें कंपनी की कोई गलती नहीं है। कंपनी को विभाग जहां बताएगा, वहीं पर डंगे लगाए जाते हैं। कंपनी अपनी मर्जी से निर्माण नहीं कर सकती। लोक निर्माण विभाग जिस तरह काम बताता है।उसी मानदंडों पर निर्माण कार्य किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: नाले से सड़क पर आए मलबे में आधी दब गई सवारियों से भरी बस, मुश्किल से बच पाई जान, VIDEO