Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MLA Audio Viral: हिमाचल में एक और आडियो वायरल, भटियात के विधायक ने लताड़ा कर्मचारी, तबादले की दी धमकी

    By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 08:07 PM (IST)

    MLA Audio Viral चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र से विधायक विक्रम जरयाल की एक आडियो क्लिप इन दिनों इंटरनेट मी़डिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे आडियो में विक्रम जरयाल एक कर्मचारी को डांटते हुए सुनाई दे रहे हैं।

    Hero Image
    MLA Audio Viral: हिमाचल में एक और आडियो वायरल हुआ है।

    सिहुंता, संवाद सहयोगी। MLA Audio Viral, चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र से विधायक विक्रम जरयाल की एक आडियो क्लिप इन दिनों इंटरनेट मी़डिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे आडियो में विक्रम जरयाल एक कर्मचारी को डांटते हुए सुनाई दे रहे हैं। तबादला करने की धमकी सहित सख्त लहजे में बात की गई है। आडियो क्लिप के वायरल होते ही भटियात की राजनीति भी गरमा गई है। आडियो के वायरल होते ही लोगों की ओर से जमकर तरह-तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं। इसमें अधिकतर लोगों की ओर से विधायक के कर्मचारी के साथ इस तरह के बर्ताब को गलत बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि विधायक द्वारा कर्मचारी के साथ इस तरह का बर्ताब किसी भी सूरत में सहनीय नहीं है। यदि कर्मचारी की ओर से कोई गलती की गई है तो उसे सही ढंग से भी समझाया जा सकता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें : Bikram Thakur: गुरमीत राम रहीम के सत्संग में पहुंचे विधायक बिक्रम ठाकुर, मांगा जीत का आशीर्वाद

    क्या कहते हैं विधायक विक्रम जरयाल

    उधर, विधायक विक्रम जरयाल का कहना है कि संबंधित कर्मचारी को बीडीओ की ओर से एक कार्य दिया गया था। कर्मचारी को नोडल आफिसर चुना गया था, लेकिन कर्मचारी अपने कार्य पर गया ही नहीं। ऐसे में उसे उक्त कार्य को करने के लिए कहा गया।

    यह भी पढ़ें : Himachal Assembly Election 2022: चुनावी माहौल में भाजपा की दो महिला नेताओं का आडियो इंटरनेट मीडिया में उछला

    यह भी पढ़ें : चुनावी चक्रम : मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाला खिलाड़ी राजनीतिक पिच पर हिट विकेट हो गया