Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bikram Thakur: गुरमीत राम रहीम के सत्संग में पहुंचे मंत्री बिक्रम ठाकुर, मांगा जीत का आशीर्वाद

    By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 09:13 PM (IST)

    Bikram Thakur परागपुर के साथ लगते नक्की खड्ड में हुए आनलाइन सत्संग में जसवां-परागपुर के विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी बिक्रम ठाकुर गुरमीत से आशीर्वाद लेने पहुंचे। वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वह जसवां-परागपुर से विधायक हैं और आपसे आशीर्वाद लेने आए हैं।

    Hero Image
    Bikram Thakur: गुरमीत राम रहीम के सत्संग में विधायक बिक्रम ठाकुर। सौ. वीडियो ग्रैब

    परागपुर, संवाद सूत्र। Bikram Thakur, साध्वियों से दुष्कर्म के दोष में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का हिमाचल में विधानसभा चुनाव पर असर नजर आने लगा है। पिछले दिनों परागपुर के साथ लगते नक्की खड्ड में हुए आनलाइन सत्संग में जसवां-परागपुर के विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी बिक्रम ठाकुर गुरमीत से आशीर्वाद लेने पहुंचे। वीडियो कांफ्रेंसिंग पर डेरा प्रमुख के आमने-सामने हुए बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वह जसवां-परागपुर से विधायक हैं और आपसे आशीर्वाद लेने आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह बोले बिक्रम ठाकुर

    उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने गुरमीत से कहा कि आप पंजाब और हरियाणा में जिस तरह के पुण्य कार्य कर रहे हैं उससे कोई बड़ी बात नहीं हो सकती। हिमाचल की जनता को आपके दर्शन हों और आपके विचार सुनने को मिलते रहें। इस पर राम रहीम ने जवाब दिया कि वह हिमाचल के कोने-कोने में गए हैं। अब तक 135 सत्संग हुए हैं। हिमाचल के लोग बड़े प्यारे हैं।

    यौन शोषण का दोषी है राम रहीम

    राम रहीम साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में रोहतक की सुनारिया जेल में कैद काट रहा है। गुरमीत कुछ दिन पहले पैरोल पर आया है। राम रहीम के जिला कांगड़ा में काफी समर्थक हैं और नगरी के पास उसका आश्रम है। आश्रम में राम रहीम के समर्थक आते हैं, लेकिन बाबा के जेल में जाने के बाद आश्रम की गतिविधियां कुछ कम हुई हैं।

    हर संदिग्ध वस्तु व आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर रखें कड़ी नजर

    सीमावर्ती क्षेत्र संसारपुर टैरेस टोल बैरियर सहित कांगड़ा जिले की सीमाओं से लगते नाकों का वीरवार को डीआइजी सुमेधा द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिध अधीक्षक कांगड़ा खुशहाल शर्मा व पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न ने निरीक्षण किया। इस दौरान संसारपुर टैरेस बार्डर क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आदर्श चुनाव संहिता का पालन करने, हर संदिग्ध वस्तु व आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने, पुलिस कर्मचारियों व सीमा सुरक्षा बल के जवानों को चौकस रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य राज्यों से आने वाले हर वाहन की चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम दिनों में बार्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मोबाइल नाकों से भी बार्डर एरिया की निगरानी कर रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। डा. खुशहाल शर्मा ने कहा कि इलाके में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति के दिखने पर तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या थाना में रिपोर्ट करें।

    यह भी पढ़ें : MLA Audio Viral: हिमाचल में एक और आडियो वायरल, भटियात के विधायक ने लताड़ा कर्मचारी, तबादले की दी धमकी

    यह भी पढ़ें : Maheshwar Singh: जेपी नड्डा से बोले महेश्वर सिंह- कार्यकर्ताओं की मानूंगा बात, जो कहेंगे वही करूंगा