विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown Extension Guidelines: दुकानदारों के लिए अच्छी खबर, जानिये- कितने बजे तक खुलेंगी किराना समेत अन्य दुकानें; नियम भी जानें

By Jp YadavEdited By:
Published: Sun, 23 May 2021 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 10:31 AM (IST)

Grocery Shops Open News Update हरियाणा सरकार ने राहत देते हुए सोमवार से गली मोहल्लों की दुकानों को खोलने की ...और पढ़ें

Lockdown 2021 Extension: दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में दिनभर खुलेंगी किराना समेत अन्य दुकानें
Lockdown 2021 Extension: दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में दिनभर खुलेंगी किराना समेत अन्य दुकानें

सोनीपत/गुरुग्राम/फरीदाबाद/रेवाड़ी, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और गुरुग्राम के अलावा दर्जनभर शहरों में मनोहर लाल सरकार ने लॉकडाउन जैसी सख्ती को 31 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। इसी के साथ हरियाणा सरकार ने लोगों और कारोबारियों को राहत देते हुए सोमवार से गली मोहल्लों की दुकानों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोलने की छूट दी है। इस राहत के बाद सोमवार से बाजारों में ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी।

इस तरह गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत अन्य जिलों में दुकानें

हरियाणा सरकार के आदेश के मुताबिक, ईवन नबंर यानी 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26, 28, 30 तारीख को ईवन नंबर की दुकानें खोली जाएंगीं। वहीं 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29 और 31 तारीख को  ऑड नंबर वाली दुकानें खुलेंगी।

अधिकारियों के मुताबिक, अगर किसी क्षेत्र में एक तरह के सामानों की निर्धारित दुकानें एक से अधिक हैं तो संबंधित नगर निगम या नगरपालिका कमेटी उन दुकानों पर नंबर डालकर ऑड-इवन के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान सभी दुकानदार विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखेंगे कि दुकान पर भीड़ एकत्रित न होने दें। अगर किसी जगह पर ऐसा पाया गया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुकानों पर भीड़ न जुटे इसकी जिम्मेदारी दुकानदार की होगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन दुकानदारों को ही करवाना होगा।

Sonipat & Gurugram Wine Shop Open: दिल्ली से सटे हरियाणा के 6 से अधिक शहरों में खुलेंगे शराब के ठेके


ये भी पढ़ेंः CBSE Board Exam 2021: छात्र बोले- बेहतर भविष्य की नींव हैं बोर्ड परीक्षाएं, हर हाल में हो आयोजित

नहीं खुलेंगे शॉपिंग कॉप्लेक्स

हरियाणा सरकार की ओर से फिलहाल शॉपिंग माल और शॉपिंग कॉप्लेक्स खोलने की मंजूरी नहीं मिली है। इसी का साथ मॉल और साप्ताहिक बाजार को खोलने पर भी अभी फैसला नहीं लिया गया है, क्योंकि इससे भीड़ बढ़ सकती है।

यहां पर बता दें कि रविवार को हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने कोरोना वायरस संक्रमण महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को 31 मई तक जारी रखने के आदेश जारी कर दिए है। लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में तर्क दिया गया है कि सूबे में कोरोना केस कम तो हुए हैं, लेकिन अभी हालात सामान्य होने में समय लगेगा। उधर, लाकडाउन बढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है।

 ये भी पढ़ेंः टूलकिट विवादः दिल्ली पुलिस ने ट्विटर को भेजा नोटिस, पूछा- संबित पात्रा के ट्वीट को 'मैनिपुलेटिंग मीडिया' क्यों कहा?

 

क्या आपको टीके लिए स्लॉट नहीं मिल रहा है? 2 छात्र लेकर आए हैं समाधान; इस्तेमाल करने के बाद लोग बोले 'वाह'

Lockdown Extension Update: दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन