विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आपको टीके के लिए स्लॉट नहीं मिल रहा है? 2 छात्र लेकर आए हैं समाधान; इस्तेमाल करने के बाद लोग बोले 'वाह'

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 24 May 2021 10:15 AM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 11:34 AM (IST)

कोरोना के टीके के लिए स्लॉट बुक करने के लिए उपभोक्ता को अपने जिले का नाम या पिनकोड और उम्र ...और पढ़ें

दिल्ली के 2 छात्रों का कमाल, टेलीग्राम से चलेगा पता कहां मिलेगा टीके का स्लॉट
दिल्ली के 2 छात्रों का कमाल, टेलीग्राम से चलेगा पता कहां मिलेगा टीके का स्लॉट

नई दिल्ली [गौरव बाजपेई]। देश की राजधानी दिल्ली में टीकाकरण केंद्रों पर स्लॉट की उलब्धता का समय पर पता नहीं चलने से बहुत से लोग टीका नहीं लगवा पा रहे हैं। टीके का स्लॉट कहां उपलब्ध है? ऐसे में यह जानकारी असानी से मिल सके इसके लिए इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्र पारस मोहन और रोहन राजपाल ने टेलीग्राम ऐप पर कोविन अलर्ट नाम से एप्लीकेशन बोट बनाया है। यह कोविन पोर्टल पर लोगों को वैक्सीन के स्लॉट की उपलब्धता की जानकारी भेजता है। इसे 4 मई को तैयार किया गया और तब से 40,000 से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर चुके हैं। टेलीग्राम ऐप पर यह कोविन अल‌र्ट्स @covinalertbot नाम से मौजूद है।

पारस मोहन और रोहन राजपाल ने बताया कि इसका इस्तेमाल बेहद आसान है। कोरोना के टीके के लिए स्लॉट बुक करने के लिए उपभोक्ता को अपने जिले का नाम या पिनकोड और उम्र की सही-सही जानकारी देनी होगी। इसके बाद बोट कोविन पोर्टल पर स्लॉट उपलब्ध होने पर संदेश के जरिये जानकारी भेज देगा। इस संदेश में ये जानकारी होती है कि किस केंद्र में स्लॉट उपलब्ध हैं? और इसके साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि कितने स्लॉट उपलब्ध हैं और किस तिथि पर उपलब्ध हैं?

स्लॉट बुक कराना होता है जरूरी

जो लोग कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाना चाहते हैं उन्हें कोविन पोर्टल पर अपना स्लॉट पहले से बुक करना पड़ता है। स्लॉट अक्सर बिना किसी सूचना के खुल जाते थे और लोगों को अपडेट के लिए वेबसाइट को रिफ्रेश करते रहना पड़ता था। जैसे ही सभी वयस्कों के लिए पंजीकरण शुरू हुए।

प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए की पहल

पारस मोहन और रोहन राजपाल ने जानकारी दी है कि डेवलपर्स के लिए कोविन एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (Application Programming Interface) खोल दिया। तब से देश में तकनीकी जानकार टीकाकरण प्रक्रिया को सुचारू बनाने की यथासंभव कोशिश में लगे हुए हैं। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए छात्रों ने ये पहल की है।

छात्र रोहन ने बताया कि इसके जरिये लोगों को अपना स्लॉट लेने में आसानी होगी। लोगों को अब परेशान होने की भी जरूरत नहीं है। लोगों को आ रही दिक्कतों के चलते हमने यह ऐप्लीकेशन तैयार की है। लोगों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ऐसे करें टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन व स्लाॅट बुक

कोविन पोर्टल https://selfregistration-cowin-gov-in, cowin.gov.in वेबसाइट या aarogysetu app के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। अपना मोबाइल नंबर डालें। एक ओटीपी जाएगा।

ओटीपी एंटर कर अकाउंट बनाएं। नाम, उम्र, लिंग, जन्म तारीख भरें और एक पहचान पत्र अपलोड करें।

इसके बाद वैक्सीनेशन सेंटर चुनने का विकल्प मिलेगा। सेंटर चुनने के बाद सुविधा के मुताबिक स्लॉट चुन सकते हैं। इसके बाद आपको कोरोना रोधी टीका केंद्र पर दिए गए समय पर लग जाएगा।