विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonipat & Gurugram Wine Shop Open: दिल्ली से सटे हरियाणा के 6 से अधिक शहरों में खुलेंगे शराब के ठेके

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 24 May 2021 02:31 PM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 02:42 PM (IST)

हरियाणा में तकरीबन 90 फीसद शराब के ठेके हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की खाली पडृी साइट पर मौजूद हैं जो ...और पढ़ें

Sonipat & Gurgaon Wine Shop News: दिल्ली से सटे हरियाणा के 6 से अधिक शहरों में खुलेंगे शराब के ठेके
Sonipat & Gurgaon Wine Shop News: दिल्ली से सटे हरियाणा के 6 से अधिक शहरों में खुलेंगे शराब के ठेके

गुरुग्राम/फरीदाबाद/सोनीपत। उत्तर प्रदेश की तरह अब हरियाणा के एनसीआर के शहरों मसलन गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और सोनीपत में शराब के ठेके खोले जा सकेंगे। दरअसल, कोरोना वायर संक्रमण के हालात पर काबू पाने के इरादे से हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन आगामी  31 मई बढ़ा दिया है। इसके किराना समेत ऑड-ईवन के आधार पर खोलने की छूट दे दी है। इसमें शराब ठेकों को खोलने की अनुमति भी मिली है।

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, स्टैंड अलोन की श्रेणी में शराब के ठेके भी आते हैं। ऐसे में सोमवार से अधिकतर शराब के ठेके हरियाणा में खुलेंगे। बताया जा रहा है कि हरियाणा में सत्तासीन मनोहर लाल खट्टर सरकार ने भले ही इसका सीधे-सीधे जिक्र नहीं किया हो, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के तहत राज्य में शराब के ठेके खोले जा सकेंगे। 

यहां पर बता दें कि हरियाणा में तकरीबन 90 फीसद शराब के ठेके हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की खाली पडृी साइट पर मौजूद हैं जो कि स्टैंड अलोन की शर्त पूरी करते हैं। इसके अलावा जो भीड़भाड़ वाली बाजारों में है वे ठेके ऑड-ईवन के नियमों के मुताबिक खुलेंगे।

दिल्ली से सटे हरियाणा के इन शहरों में खुलेंगे शराब के ठेके

  1. पलवल
  2. गुरुग्राम
  3. बहादुरगढ़
  4. फरीदाबाद
  5. सोनीपत
  6. रेवाड़ी
  7. बल्लभगढ़
  8. महेंद्रगढ़

जानकारी सामने आ रही है कि लॉकडाउन के चलते शराब ठेकों के बंद रहने के कारण एक्साइज ईयर को 19 दिन बढ़ाने के आदेश जारी हुए हैं। इस दौरान 19 दिन की क्षतिपूर्ति की जाएगी। पहले ठेकों को 19 मई को खत्म होना था, जो अब 11 जून तक चलेगा। अगला एक्साइज ईयर 11 जून के बाद शुरू होगा।


ये भी पढ़ेंः CBSE Board Exam 2021: छात्र बोले- बेहतर भविष्य की नींव हैं बोर्ड परीक्षाएं, हर हाल में हो आयोजित

सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुल सकती हैं शराब की दुकानें

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित सभी जिलों में शराब की दुकानें खोलने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकरा द्वारा जारी आदेश के तहत रोजाना सुबह ऑड-ईवन नियमों के मुताबिक, शराब की दुकानें खोली जा सकती हैं।  बता दें कि शराब के ठेके अनिवार्य या जरूरी सेवाओं में शामिल नहीं थे, इसलिए इन्हें लॉकडाउन के दौरान पिछले कई सप्ताह से बंद रखा गया था।  

 ये भी पढ़ेंः टूलकिट विवादः दिल्ली पुलिस ने ट्विटर को भेजा नोटिस, पूछा- संबित पात्रा के ट्वीट को 'मैनिपुलेटिंग मीडिया' क्यों कहा?

 

Lockdown Extension Guidelines: दुकानदारों के लिए अच्छी खबर, जानिये- कितने बजे तक खुलेंगी किराना समेत अन्य दुकानें; नियम भी जानें