Move to Jagran APP

लोगों से रूबरू होंगे सिंगर गजेंद्र फौगाट, देखिए लाइव परफॉर्मेंस और देंगे हर सवालों के जवाब

हरियाणा के सिंगर गजेंद्र फौगाट चार जून को चार बजे दैनिक जागरण फेसबुक पेज पर लाइव आएंगे। उनसे जुड़ने के लिए facebook.com/DainikJagranPanipat पर जुडि़ए।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 06:41 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:41 PM (IST)
लोगों से रूबरू होंगे सिंगर गजेंद्र फौगाट, देखिए लाइव परफॉर्मेंस और देंगे हर सवालों के जवाब

पानीपत, जेएनएन। हरियाणा के मशहूर गायक गजेंद्र फौगाट दैनिक जागरण के साथ फेसबुक पर लाइव आप सभी से रूबरू होंगे। आपको दैनिक जागरण के फेसबुक पानीपत पेज facebook.com/DainikJagranPanipat पर पहुंचकर जुडऩा होगा। लाइव कार्यक्रम होगा 4 जून को ठीक 4 बजे से।

loksabha election banner

बता दें कि फौगाट ने हरियाणवी संस्कृति का देश-विदेश में डंका बजाया है। अमेरिका, दुबई, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, दुबई, थाईलैंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बॉलीवुड में भी हरियाणवी को मशहूर किया। गुड्डू रंगीला फिल्म में उनका गाना माता का ई-मेल आया है...आज भी लोगों की जुबां पर। इसके साथ ही उनका एक और मशहूर गीत है, बहू काले की...यह गीत बजते ही डीजे पर लोग खुद ब खुद नाचने लगते हैं। उन्होंने विदेशों में हरियाणवी गाने शूट किए और उन्हें हरियाणवी में रिलीज कर रहे हैं। 

हरियाणा कला परिषद के निदेशक हैं 

गजेंद्र फौगाट हरियाणा कला परिषद के निदेशक हैं। रोहतक जिले में जन्मे गजेंद्र ने 1999 में पहली हरियाणवी पॉप एल्बम निकाली, हेलो अंगूरी। इन्हें हरियाणवी पॉप संगीत का जनक भी कहते हैं। भारत के पहले रियलिटी शो सुपरस्टार के फाइनलिस्ट रहे हैं। चंकी पांडे उस शो के एंकर थे। गुरदास मान को अपना गुरु मानते हैं। उनके गीत माता का ईमेल को आमिर खान और अमिताभ बच्चन ने भी सराहा था। परिवार में पत्नी, बेटा और मां है। पत्नी ही प्रोडक्शन का काम संभालती हैं। 

बहू काले की...को सौ करोड़ लोगों ने देखा

उनका सबसे मशहूर गीत है बहू काले की...। इस गीत को यू ट््यूब पर अब तक 48 करोड़ 80 लाख लोग देख चुके हैं। कुल मिलाकर सौ करोड़ तक व्यू का आंकड़ा पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: World Bicycle Day 2020 शरीर देने लगा जवाब तो 12 लाख की कार बेच खरीद ली साइकिल

यह भी पढ़ें: पड़ोसी राज्‍यों से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का खतरा, आज 8 पॉजिटिव, दो दिन में 15

यह भी पढ़ें: Ghaziabad से Panipat आई दुल्हन कोरोना पॉजिटिव, पति व देवर सहित 12 को क्वारंटाइन

यह भी पढ़ें: रिटायर सबइंस्‍पेक्‍टर जमाता था पुलिसिया रौब, गाड़ी में रखता था वर्दी, जानिए क्‍या थी वजह

यह भी पढ़ें: Coronavirus का कहर, Haryana के Jind में संक्रमण से एक और मौत, अब तक 3 की गई जान

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.