रोहित सरदाना का कुरुक्षेत्र में हुआ अंतिम संस्कार, हरियाणा से था काफी जुड़ाव
मशहूर एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रह रहे परिवार के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार कुरुक्षेत्र में किया गया है।

पानीपत, जेएनएन। मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना को कोरोना ने छीन लिया। कोरोना संक्रमित होने के बाद से रोहित अस्पताल में भर्ती थे। वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना को सुबह हार्ट अटैक आया। इसकी सूचना कुरुक्षेत्र में रह रहे इनके परिवार को मिली। परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचे। रोहित सरदाना का अंतिम संस्कार कुरुक्षेत्र में किया गया। वहीं, ये भी सामने आया है कि उन्होंने दूसरों की मदद के लिए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से भी बात की थी।
कुरुक्षेत्र निवासी सीनियर टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार की सुबह नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही धर्मनगरी में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद सूचना के मिलते ही लोग उनके सेक्टर पांच स्थित निवास पर पहुंचे। लोगों ने उनके पिता सेवानिवृत्त प्राचार्य रत्न चंद सरदाना से मुलाकात कर दुख जताया है। देर सायं सेक्टर पांच स्थित स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार किया गया।
फोटो मेंं बीच में रोहित सरदाना।
गौरतलब है कि रोहित सरदाना ने कुरुक्षेत्र के श्रीमद्भगवद गीता स्कूल से नौवीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने गीता निकेतन आवासीय विद्यालय से 12 वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन किया। उनके पिता रत्नचंद सरदाना 1991 से 2001 तक श्रीमद्भगवद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके पिता रत्नचंद सरदाना और उनके भाई ललित कुरुक्षेत्र के ही सेक्टर पांच में रहते हैं। उनके भाई ललित सरदाना की कुरुक्षेत्र में कंप्यूटर की दुकान है। गीता स्कूल पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सेक्टर पांच के स्वर्गधाम में किया जाएगा।
ये हुई थी गृहमंत्री से बात
पिछले दिन रोहित सरदाना ने हरियाणा के गृहमंत्री से भी कोरोना के लिए मदद मांगी थी। रोहित ने हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज से किसी की मदद के लिए फोन किया था। विज की तरफ से रोहतक पीजीआई में मदद का आश्वासन दिया गया था। अनिल विज ने ट्वीट किया है कि वरिष्ठ एंकर रोहित सरदाना के स्वर्गवास से बहुत दुखी हूं। पत्रकार जगत का एक उदयीमान सितारा कहीं छुप गया है ।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच आई नई मुसीबत, ऑक्सीजन भी होने लगी चोरी, पानीपत रिफाइनरी का टैंकर ले उड़े चोर
यह भी पढ़ें: 'सॉरी' लिखकर चोर ने लौटाई कोरोना वैक्सीन, हरियाणा में सामने आया चौकाने वाला मामला
यह भी पढ़ें: हरियाणा के जींद में लस्सी में गिरी छिपकली, पीने से 2 की मौत, 5 की हालत गंभीर
यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ
यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।