Move to Jagran APP

Kisan Mahapanchayat: यमुनानगर किसान महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, निजीकरण पर सरकार को घेरा

हरियाणा के यमुनानगर में किसान महापंचायत हो रही है। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत पहुंच गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टिकैत सभा को संबोधित कर रहे हैं। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ पहुंचने लगी थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 26 Aug 2021 11:43 AM (IST)Updated: Thu, 26 Aug 2021 03:54 PM (IST)
बिलासपुर अनाज मंडी में किसान महापंचायत में राकेश टिकैत।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर के बिलासपुर अनाज मंडी में किसान महापंचायत शुरू हो गई। इसमें संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत पहुंच चुके हैं।  

loksabha election banner

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार सरकारी विभागों को निजी कंपनियों के हाथों में बेचा जा रहा है। सरकार ने अपने घोषणा पत्र में यह नहीं कहा था कि वह सरकारी कंपनियों को बेचेगी। फिर भी सरकार एक के बाद एक कई विभागों को बेच चुकी है। यही निजी कंपनियां अब लोगों का शोषण करेंगी।

राकेश टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के वापस नहीं होने तक कोई भी इंसान घर नहीं जाएगा और न आंदोलन खत्‍म होगा। 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत होगी। वह उनका घर है फिर भी वह घर पर नहीं जाएंगे। महापंचायत से ही दोबारा दिल्ली में वापस लौट जाएंगे।

राकेश टिकैत ने कहा कि यमुनानगर की धरती बहुत ही पावन है। यहां के लोग महान है। जिस जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वह हिमाचल में उत्तर प्रदेश के लोगों को आपस में जोड़ कर रखती है।

यमुनानगर से मुजफ्फरनगर बहुत ही नजदीक है, इसलिए यमुनानगर से बड़ी संख्या में लोग 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेने जाएंगे।

राकेश टिकैत ने कार्यक्रम में 3 घंटे देरी से पहुंचने पर कहा कि यह किसानों का जोश ही है। गर्मी में यहां पर बैठे हुए हैं।

टिकैत ने कहा कि देश बिकने लग रहा है। बच्चों के स्टेडियम तक सरकार बेच रही है। जब प्राइवेट कंपनियां इन स्टेडियम को चलाएंगे तो वह घूमने तक के लिए लोगों से एक हजार रुपये लेंगे। सरकारी बंदूक की ताकत पर सरकार देश में कब्जा करना चाहती है।

हरियाणा पंजाब के लोग इस गलतफहमी में मत रहे कि उन्हें एमएसपी मिलता है। यह एक छलावा है। किसान मांग कर चुके हैं कि सरकार हम एमसपी गारंटी कानून बनाए। फिर भी सरकार कानून नहीं बना रही। संसद को धोखे में रखकर यह बिल पास करवाए गए हैं।

कुछ लोग कह रहे हैं कि जिस राज्य में चुनाव होता है किसान वही जाते हैं। परंतु यह गलत है हम देश के हर राज्य में जाएंगे चाहे वहां चुनाव हो या ना हो।

यमुनानगर जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने इसे महापंचायत को लेकर को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। एडवोकेट साहब सिंह गुर्जर, पूर्व जिला बार प्रधान एडवोकेट गुरमीत सिंह, एडवोकेट धर्मपाल चौहान, एडवोकेट हरभजन संधू, एडवोकेट गुरप्रीत सिंह ने बताया कि संघर्ष के नौ माह पूरे होने को हैं। किसान के साथ इस युद्ध में वकील तन, मन, धन से उनके साथ खड़े हैं। जितने भी किसानों के समर्थन में कार्यक्रम हुए हैं उनमें वकीलों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कई आंदोलनों में वकीलों पर मामले भी दर्ज किए गए।

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान संजीव गुंदयाना भी पहुंचे।

बिलासपुर अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसानों की काफी ज्‍यादा संख्‍या है। कार्यक्रम में राकेश टिकैत मुख्य अतिथि हैं।

दोपहर 2 बजे के बाद रा‍केश टिकैत महापंचायत में पहुंचे। 

 

अनाज मंडी में अब तक करीब 3000 किसान राकेश टिकट को सुनने के लिए पहुंच चुके हैं। मंडी में आने वाले किसानों के लिए भारतीय किसान यूनियन की तरफ से व्यवस्था की गई है।

चाय का प्रसाद व हलवे का प्रसाद का प्रबंध किया गया है। भारतीय किसान यूनियन की रैली को देखते हुए पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर में बाइकों पर सवार होकर अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं। बिलासपुर से लेकर यमुनानगर तक कई जगहों पर राकेश टिकैत का स्वागत किया गया। 

ट्वीट भी किया था टिकैत ने

यमुनानगर में किसान महापंचायत के लिए राकेश टिकैत ने ट्वीट किया था। इस ट्वीट में बताया गया था कि 26 अगस्‍त को यमुनानगर में पहुंचेंगे। वहीं इससे पहले भी राकेश टिकैत यमुनानगर आए थे। उन्‍होंने कलानौर गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान विरोधी कानूनों को लेकर आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी थी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.