Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाल आलू की फसल ने कर दिया मालामाल, खेत में ही लग जाती बोली

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 14 Dec 2020 12:22 PM (IST)

    हरियाणा के कैथल के किसान अशोक संधू को लाल आलू ने मालामाल कर दिया। प्रति एकड़ 1.50 लाख रुपये की आमदनी कमा रहे है। अशोक अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने। उनके खेत से ही खरीदार आलू ले जाते हैं।

    Hero Image
    हरियाणा के कैथल के किसान अशोक संधू ।

    पानीपत/कैथल, जेएनएन। खर्च अधिक और मार्केट में दाम कम होने के कारण जहां किसान आलू की खेती करने से परहेज करने लगे थे, वही कैथल जिला के गांव पट्टी अफगान निवासी  किसान अशोक संधू को लाल आलू की फसल ने मालामाल कर दिया है। किसान अशोक संधू 20  एकड़ में लाल आलू की खेती करते हैं। उनको प्रति एकड़ 1 लाख 50 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। खास बात यह है कि किसान अशोक संधू के लाल आलू की मांग इतनी अधिक है उन्हें आलू को खेत से ही खरीद लिया जाता है। मंडी में बेचने जाने की जरूरत नहीं है। तैयार होने से पहले ही अशोक के लाल आलू को खरीदने के ऑर्डर प्राइवेंट एजेंसियों द्वारा कर दिया जाता है। गांव के लाेग उनके आलू की खेत से ही खरीद कर ले जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 किसानों ने देखकर शुरू की खेती

    किसान बताते है कि आलू की फसल से मिले मुनाफे को देख गांव के 25 किसानों ने आलू की खेती करना शुरू कर दिया है। किसान अशोक संधू ने बताया कि लाल आलू की फसल शुरूआत में जब लगाई तो आसपास के लोग कह रहे थे कि नुकसान होगा, लेकिन नुकसान की जगह फायदा हुआ है। 25 किसानों का लाल आलू की तरफ रुझान बढ़ा है। इस कार्य को देख गांव के दूसरे किसान भी प्रभावित हो गए हैं और उन्होंने आलू लगाना शुरू कर दिया है।

    ये खरीदे यंत्र

    किसान अशोक ने लाल आलू की खेती कर कृषि यंत्र ट्रेक्टर, आलू पाडऩे की मशीन व ऐरो खरीदा। इससे पहले उनके पास कृषि यंत्र नहीं थे। बागवानी विभाग की इसमें अच्छी सहायता मिल रही है।  वे अन्य किसानों को भी आलू की फसल लगाने बारे जागरूक कर रहे है। उन्होंने कहा कि यदि सही तरीके से आलू की बुआई की जाए तो यह एक मुनाफा देने वाली फसल है। पेस्टिसाइड दवाइयों का इनके द्वारा प्रयोग नहीं किया जाता है।

    आलू होता सेहत के लिए फायदेमंद

    डा. रामपाल ने बताया कि आलू फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है । कब्ज व मोटापे जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में फाइबर काम करता है और पोटैशियम शरीर में तरल को संतुलित करने का काम करता है। आलू फाइबर से समृद्ध होता है, जो वजन को नियंत्रित करने का काम करता है। इसके अलावा आलू में पोटैशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने का काम कर सकते हैं। रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी आलू अहम भूमिका निभा सकता है।

    बागवानी विभाग के डीएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि किसान अशोक कुमार ने दो एकड़ से शुरूआत की थी, मुनाफा हुआ तो 10 एकड़ में आलू लगा रहे है। बागवानी विभाग से समय समय पर सलाह ले रहे है।

    ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक है गुरुद्वारा नीम साहिब, अमावस्या के दिन जुटती श्रद्धालुओं की भीड़, आए थे सिखों के नौवें गुरु

    ये भी पढ़ें: अटैक करने से पहले रोका जाएगा पीला रतुआ, नौ राज्यों पर वैज्ञानिकों की नजर

    ये भी पढ़ें: कभी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर जुटते थे श्रद्धालु, अब बिना दर्शन के लौटे

    पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    comedy show banner
    comedy show banner