विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panipat Coronavirus News Update: पानीपत में आठ केस, मां-बेटे के बाद एक युवक और कोरोना पॉजिटिव

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Fri, 24 Apr 2020 08:46 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 24 Apr 2020 05:38 PM (GMT+05:30)

Panipat Coronavirus Live Update पानीपत में दिल्‍ली मदरसे से लौटे मां और बेटे में कोरोना वायरस वायरस संक्रमण की पुष्टि ...और पढ़ें

Panipat Coronavirus News Update: पानीपत में आठ केस, मां-बेटे के बाद एक युवक और कोरोना पॉजिटिव
Panipat Coronavirus News Update: पानीपत में आठ केस, मां-बेटे के बाद एक युवक और कोरोना पॉजिटिव

पानीपत, जेएनएन। कोरोना वायरस से दो दिन पहले मुक्त हुआ पानीपत एक बार फिर चपेट में आ गया है। धूप सिंह नगर के मां-बेटा को कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि हो गई है। दोनों को ही सिविल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। वहीं, एक युवक भी कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला। पानीपत में अब कुल आठ केस सामने आ चुके हैं, इनमें से पांच ठीक होकर घर भी चले गए। 

सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि सनौली रोड पर धूप सिंह नगर की 35 वर्षीय महिला और उसके 15 वर्षीय बेटे में वायरस के लक्षण मिले थे। स्वाब सैंपल लेकर भेजे गए थे। रात करीब नौ बजे इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पता चला है कि महिला अपने बेटे को दिल्ली के मदरसे से लेकर आई थी। बेटा वहीं पढ़ता था। इनके परिवार में पांच लोग हैं। सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इनके भी सैंपल लिए जाएंगे। अब पूरे एरिया को सील किया जा रहा है। एक-एक कर सभी की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को धूप सिंह नगर के लोगों ने सूचित किया था कि मां-बेटे दिल्ली से लौटे हैं। इनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही। इस पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हुई और सैंपल ले लिए। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। कॉलोनियों से लेकर सरकारी विभागों तक के कर्मचारियों और अधिकारियों की स्क्रीनिंग हो रही है।

इसके तहत गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने लघु सचिवालय में डीसी हेमा शर्मा और एडीसी प्रीति सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षों सहित 335 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आयुष चिकित्सकों ने भी चेकअप में साथ दिया। लघु सचिवालय में चेकअप किया। नोडल अधिकारी डॉ. ललित की अध्यक्षता में डॉ. मीनाक्षी चहल, डॉ. मधुमिता, डॉ. अनुराधा, डॉ. शिवचरण, डॉ. अजय, डॉ. दिवी, डॉ. अनु, फार्मासिस्ट सुरेश मौजूद रहे।

नौ सैंपल भेजे, 25 की रिपोर्ट नेगेटिव

सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस से संबंधित 445 स्वाब सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 426 की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। 15 रिपोर्ट आनी बाकी है। बृहस्पतिवार को 9 सैंपल लिए गए। 26 रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। 928 आशावर्कर घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। डॉक्टरों की नौ मोबाइल टीमें विभिन्न नाकों व अन्य जगहों पर जांच कर रही हैं।

आइएमए ने कहा- संकट में प्रशासन के साथ

डीसी हेमा शर्मा और एसपी मनीषा चौधरी ने गुरुवार को लघु सचिवालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों के साथ बैठक की। डॉक्टरों ने केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वायरस की महामारी के दौरान डाक्टरों की सुरक्षा के अध्यादेश पर आभार जताया। उन्होंने मांग कि जिले के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। दोनों अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे घबराएं नहीं। डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। डीसी हेमा शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे इस संकट की घड़ी में डॉक्टरों का सम्मान करें। लॉकडाउन का पालन करने से ही कोरोना से बचा जा सकता है।

झूठी खबर फैलाने पर केस दर्ज

पुलिस मुख्यालय की साइबर सेल के इंचार्ज होशियार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक मैसेज की जांच करते हैं। वाट्सएप ग्रुप पानीपत क्राइम न्यूज में सदस्य के तौर पर शामिल हैं। इस ग्रुप पर 22 अप्रैल को नफे सिंह नामक व्यक्ति ने एक पोस्ट डाली थी। इसमें लिखा था कि सेक्टर-29 में कृष्णा गार्डन कॉलोनी में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तीनों ही एक विशेष समुदाय के हैं। इनको दो दिन से बुखार है। तीनों को पकड़ लिया गया है। व्यक्ति ने धार्मिक भावना भड़काने का प्रयास किया। स्वास्थ्य विभाग से पता किया तो तीन कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं। मैसेज झूठा है। थाना शहर पुलिस ने उक्त आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोरोना के लक्षण से हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम खोतपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र से सात लोगों को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंची। इनमें बुखार, खांसी, जुकाम कोरोना जैसे लक्षण थे। इन लोगों को स्वाब सैंपल लिए और उन्हें आयुष्मान क्वारंटाइन वार्ड में भेज दिया। इसी तरह से डॉ. स्वाति की टीम ने सेक्टर-29 पार्ट-2 कृष्णा गार्डन क्षेत्र के पास कॉलोनी में 60 लोगों की स्क्रीनिंग की। इनमें से महिला सहित नौ लोगों को सिविल अस्पताल भेजा। इनमें से एक महिला को बुखार था। उसे अस्पताल में क्वारंटाइन कर लिया। आठ लोगों को वापस घर छोड़ दिया गया। इसी तरह से गोपाल कॉलोनी और एक निजी अस्पताल से बुखार से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में लाकर जांच की गई।

 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

ये भी पढ़े : Arogya Setu App से मिल रहा घर बैठे इलाज, डॉक्‍टर दे रहे सलाह

ये भी पढ़े : Coronavirus Update कोरोना वायरस पॉजिटिव मां-बेटे के बाद पानीपत से जुड़ा एक और केस आया सामने, एरिया सील

ये भी पढ़े : Coronavirus threat सड़क पर 500-500 रुपये फेंककर भागे बाइक सवार युवक, लोगों में दहशत