विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Update: कोरोना वायरस पॉजिटिव मां-बेटे के बाद पानीपत से जुड़ा एक और केस आया सामने, एरिया सील

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Fri, 24 Apr 2020 12:07 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 12:18 PM (IST)

Panipat Coronavirus Update पानीपत में अब तक सात कोरोना वायरस पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं मां बेटी के बाद पानीपत से जुड़ा एक केस सामने आया है।

Coronavirus Update: कोरोना वायरस पॉजिटिव मां-बेटे के बाद पानीपत से जुड़ा एक और केस आया सामने, एरिया सील
Coronavirus Update: कोरोना वायरस पॉजिटिव मां-बेटे के बाद पानीपत से जुड़ा एक और केस आया सामने, एरिया सील

पानीपत, जेएनएन। कोरोना वायरस पॉजिटिव मां और बेटे के बाद पानीपत से जुड़ा एक और केस सामने आया है। पानीपत का रहने वाला युवक सोनीपत में पॉजिटिव पाया गया। पानीपत का निवासी युवक सोनीपत के सिविल अस्‍पताल में सफाई कर्मी है। वह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। 

धूप सिंह नगर में रहने वाले मां और बेटे कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने के बाद से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मच गया। महिला पांच दिन पहले ही अपने बेटे को दिल्‍ली मदरसे से लेकर आई थी। उसके बाद पड़ोसियों ने उसे जांच कराने की सलाह दी। वह बेटे के साथ सिविल अस्‍पताल पहुंची तो उसका सैंपल लेकर क्‍वारंटाइन कर दिया गया।

 Live Panipat Coronavirus News Update

रात में आई रिपोर्ट

देर रात महिला और उसके बच्‍चे की रिपोर्ट आई तो प्रशासन के होश उड़ गए। मां और बेटा दोनों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया और परिवार को क्‍वारंटाइन कर दिया गया। 

सुबह शुरू हुई सील की कार्रवाई

सुबह प्रशासन और स्‍वास्थ्‍य विभाग की टीम  धूप सिंह नगर में पहुंची और एरिया को सील कर दिया गया। किसी को भी बाहर न आने की निर्देश दिए गए। नाके बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर स्‍क्रीनिंग शुरू कर दी है। जिसमें भी संक्रमण के लक्षण मिलेंगे उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

सोनीपत में पाजिटिव आया सफाई कर्मी परिवार से मिलने आया था

सोनीपत सिविल अस्‍पताल में सफाई कर्मी के पॉजिटिव मिलने के बाद से पानीपत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी पानीपत के दत्‍ता कॉलोनी में रहता है। सोनीपत से दत्‍ता कॉलोनी में परिवार से मिलने आया था।

सवाल - लॉकडाउन में दिल्‍ली पहुंची कैसे, पानीपत लौटी कैसे

सवाल ये है कि महिला लॉकडाउन में दिल्‍ली कैसे पहुंच गई। न केवल पहुंची, बल्कि पानीपत में बेटे को लेकर भी आ गई। 

ये भी पढ़े : Panipat Coronavirus News Update पानीपत में अब तक 7 केस, मां-बेटा कोरोना पॉजिटिव

ये भी पढ़े : Coronavirus threat सड़क पर 500-500 रुपये फेंककर भागे बाइक सवार युवक, लोगों में दहशत

ये भी पढ़े : Arogya Setu App से मिल रहा घर बैठे इलाज, डॉक्‍टर दे रहे सलाह

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें