विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus threat: सड़क पर 500-500 रुपये फेंककर भागे बाइक सवार युवक, लोगों में दहशत

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Fri, 24 Apr 2020 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 12:21 PM (IST)

अंबाला में बाइक सवार तीन युवक पांच-पांच सौ के नोट फेंककर फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नोट कब्‍जे में लिया।

Coronavirus threat: सड़क पर 500-500 रुपये फेंककर भागे बाइक सवार युवक, लोगों में दहशत
Coronavirus threat: सड़क पर 500-500 रुपये फेंककर भागे बाइक सवार युवक, लोगों में दहशत

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। कोरोना वायरस का खौफ के बीच आए दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब सड़क पर नोट बिखरे होने की सूचना मिल रही है। लोगा कोरोना की डर की वजह से नोट को उठाने तक की हिम्‍मत नहीं जुटा पा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला अंबाला में भी सामने आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंबाला-हिसार रोड स्थित गांव बलाना में बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार तीन संदिग्ध नोट फैंक कर फरार हो गए। जिनका ग्रामीणों ने पीछा भी किया, लेकिन संदिग्ध ग्रामीणों को गच्चा देकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नोटों को अपने कब्जे में लिया। यह करीबन चार हजार रुपये होने का अनुमान है। 

एक बाइक पर आए थे तीन लोग

एक बाइक पर तीन सवार थे। जिनमें से एक युवक ने महिला के कपड़े पहने हुए थे। आरोपितों ने बलाना से लदाना लिंक रोड पर पांच-पांच रुपये के नोट अलग-अलग फेंक दिये जो सड़क के किनारे थे। 

 Live Panipat Coronavirus News Update

एक महिला के कपड़े पहने था

ग्रामीणों के मुताबिक इसके बाद बाइक सवारों ने महिला के कपड़े पहने युवक को बाइक से उतार दिया, जो गांव की गलियों से घूस गया। जबकि ग्रामीणों ने संदिग्ध होने के कारण पीछा भी किया, लेकिन आरोपित ने गच्चा दे दिया। 

ये भी पढ़े : Coronavirus Update कोरोना वायरस पॉजिटिव मां-बेटे के बाद पानीपत से जुड़ा एक और केस आया सामने, एरिया सील

पुलिस नोट को ले गई साथ 

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नोटों को गलब्स पहन पॉलिथीन में डालकर अपने कब्जे में ले लिया। 

ग्रामीणों में डर कहीं कोरोना फैलाने की चाल तो नहीं

नोट बिखरे होने के बाद ग्रामीणों में डर हो गया कि कहीं गांव में कोरोना फैलाने की चाल के चलते नोटों को सड़क पर फेंका गया है। इस कारण किसी भी ग्रामीण ने नोटों को हाथ नहीं लगाया। जबकि सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर आ गए थे और एक दूसरे को बचाव की सलाह दे रहे थे। 

ये भी पढ़े : Panipat Coronavirus News Update पानीपत में अब तक 7 केस, मां-बेटा कोरोना पॉजिटिव

ये भी पढ़े : Arogya Setu App से मिल रहा घर बैठे इलाज, डॉक्‍टर दे रहे सलाह

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें