Move to Jagran APP

Haryana Politics: राज बब्बर और कुमारी सैलजा के लिए रैलियां-रोड शो करेंगे राहुल गांधी, चुनाव नजदीक आते ही दूर हुए गिले शिकवे

हरियाणा में कांग्रेस अपनी पुरजोर ताकत लगाने में कोई कोताही नहीं बरत रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का 14 मई को सोहना और 15 मई को सिरसा में आने का कार्यक्रम बन रहा है। वहीं प्रियंका गांधी सचिन पायलट (Sachin Pilot) और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई केंद्रीय नेता हरियाणा में प्रचार करेंगे।

By Sudhir Tanwar Edited By: Deepak Saxena Published: Wed, 08 May 2024 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2024 11:45 PM (IST)
राज बब्बर और कुमारी सैलजा के लिए रैलियां-रोड शो करेंगे राहुल गांधी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में सरकार के साथ खड़े तीन निर्दलीय विधायकों को तोड़ने से उत्साहित कांग्रेस ने अब लोकसभा के चुनावी रण में आक्रामक प्रचार अभियान की रणनीति बनाई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जो विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में धुआंधार जनसभाएं और रोड-शो करेंगे।

loksabha election banner

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 14 व 15 मई को हरियाणा आने का कार्यक्रम बन रहा है। हालांकि अभी यह संभावित कार्यक्रम है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी 14 मई को गुरुग्राम के सोहना में प्रत्याशी राज बब्बर के लिए रैली को संबोधित कर सकते हैं।

इसी तरह 15 मई को उनका सिरसा संसदीय क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के लिए रैली और रोड-शो करने का संभावित कार्यक्रम है। उनकी बहन प्रियंका गांधी के साथ ही राजस्थान के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भी हरियाणा में आने के कार्यक्रम हैं।

कांग्रेस ने हरियाणा में नौ सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार

हरियाणा में लोकसभा की दस सीटों में से नौ पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हुए हैं। कुरुक्षेत्र सीट से आईएनडीआईए गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के डॉ. सुशील गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे की पुष्टि करते हुए हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि राहुल गांधी का हरियाणा आने का कार्यक्रम है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Haryana News: नायब सैनी सरकार गिराने को लेकर कांग्रेस-जजपा को नहीं एक-दूसरे पर भरोसा, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

खुद बाबरिया 11 मई को सोनीपत में पार्टी प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी और 12 मई को करनाल में प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद वे 14 व 15 मई को अंबाला व कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आईएनडीआईए गठबंधन प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। वे पार्टी नेताओं के साथ बैठकें भी करेंगे।

दूर हुई दिग्गजों की नाराजगी

चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस दिग्गजों में टिकट वितरण से पनपी नाराजगी भी दूर होती दिख रही है। गुड़गांव में टिकट के दावेदार रहे पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव अब खुलकर पार्टी प्रत्याशी राज बब्बर के लिए प्रचार कर रहे हैं।

इसी तरह भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर बेटी श्रुति चौधरी का टिकट कटने से लगे झटके को दरकिनार कर तोशाम की विधायक किरण चौधरी पार्टी प्रत्याशी राव दान सिंह के लिए वोट मांग रही हैं। स्वर्गीय बंसी लाल के परिवार के दान सिंह के साथ मजबूती से खड़ा होने के कारण यहां राजनीतिक समीकरण बदले हैं।

भारत जोड़ो यात्रा से राहुल ने खूब बटोरी सुर्खियां

पिछले साल राहुल गांधी ने हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थी। दो चरण में हुई यात्रा में सात जिले कवर करते हुए 255 किलोमीटर की दूरी नापी। भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण 21 दिसंबर 2022 को शुरू हुआ जो 24 दिसंबर को दिल्ली में खत्म हुई।

तीन दिन में उन्होंने नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम को कवर किया। इसके बाद छह से 11 जनवरी 2023 तक चले यात्रा के दूसरे चरण में वे पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला गए। इस दौरान मतभेदों को भुलाकर हरियाणा कांग्रेस के तमाम दिग्गज राहुल की यात्रा में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: Haryana News: 'मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांध काटने आया हूं', अभय चौटाला ने AAP और कांग्रेस पर बोला हमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.