Move to Jagran APP

पुलिस प्रशासन में भारी फेरबदल, आठ जिलों के एसपी सहित 29 अफसर बदले

हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात राज्‍य के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया। सरकार ने 29 अफसरों के तबादल किए हैं। आठ जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। चार अुफसरों को पदोन्‍नत हुए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 25 Apr 2018 09:00 PM (IST)
पुलिस प्रशासन में भारी फेरबदल, आठ जिलों के एसपी सहित 29 अफसर बदले

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात पुलिस प्रशासन में भारी फेरबदल किया। राज्य सरकार ने 24 आइपीएस और पांच एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। मनोहरलाल सरकार ने राज्‍य में आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया है। इनमें रोहतक, पानीपत, पलवल, रेवाड़ी, झज्जर, भिवानी, सिरसा और करनाल जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैैं।

loksabha election banner

राज्य सरकार ने देर रात 24 आइपीएस और पांच एचपीएस के तबादला आदेश जारी किए, चार को प्रमोशन

राज्य सरकार ने युवा आइपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। झज्जर के एसपी सतीश बालन से चार्ज लेकर पंकज नैन को वहां का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा सरकार ने चार एचपीएस अधिकारियों को पदोन्‍नति दी है। तीन डीएसपी को एएसपी तथा एक एसीपी को डीसीपी बनाया गया है।

नाम -            मौजूदा पद -            जिस पद पर तबादला हुआ

1. अश्विन  - एसपी सिक्योरिटी सीआइडी - एसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो।

2. सुखबीर सिंह - डीसीपी क्राइम फरीदाबाद - एसपी टेलीकाम मुख्यालय पंचकूला।

3. पंकज नैन - एसपी रोहतक - एसपी झज्जर।

4. अशोक कुमार - कमांडेंट प्रथम बटालियन एचएपी अंबाला - एसपी नेशनल हाइवे ट्रैफिक करनाल का अतिरिक्त चार्ज।

5. हामिद अख्तर - एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो - एसपी सिरसा।

6. राहुल शर्मा - एसपी पानीपत - एसपी सिक्योरिटी सीआइडी।

7. सुलोचना कुमारी - एसपी पलवल - डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम।

8. संगीता रानी - एसपी रेवाड़ी - एसपी पानीपत।

9. राजेंद्र कुमार मीणा - एसपी एचपीए मधुबन - डीसीपी पंचकूला।

10. जश्नदीप सिंह रंधावा - एसपी करनाल - एसपी रोहतक।

11. सुमेर प्रताप सिंह - एसपी टेलीकाम - एसपी कानून एवं व्यवस्था मुख्यालय पंचकूला।

12. वसीम अकरम - एसपी सीआइडी - एसपी पलवल।

13. गंगा राम पुनिया - एडीसी राज्यपाल - एसपी भिवानी।

14. किरत पाल - डीसीपी एनआइटी फरीदाबाद - एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो।

15. विकास धनखड़ - प्रतीक्षारत - एआइजी प्रोविजनिंग।

16. विनोद कुमार - कमांडेंट द्वितीय बटालियन एचएपी - एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो।

17. शिव चरण - एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो हिसार - डीसीपी बल्लभगढ़ एवं एनआइटी फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार।

18. राजेश दुग्गल - कमांडेंट द्वितीय आइआरबी भोंडसी - एसपी रेवाड़ी।

19. मनबीर सिंह  - डीसीपी पंचकूला - एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो।

20. वीरेंद्र कुमार - डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद - डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार।

21. अशोक कुमार - एसपी एनएच ट्रैफिक करनाल - कमांडेंट द्वितीय बटालियन एचएपी मधुबन।

22. सुरेंद्र सिंह भौरिया (एचपीएस) - एसपी भिवानी - एसपी करनाल।

23. भूपेंद्र सिंह (एचपीएस) - डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद - एसपी सीआइडी।

24. डीके भारद्वाज - एडीशनल एसपी सोनीपत - कमांडेंट द्वितीय आइआरबी भोंडसी।

25. मोहित हांडा - एएसपी पंचकूला - राज्यपाल के एडीसी।

26. मोहिंदर सिंह सेठी (एचपीएस) - एसीपी गुरुग्राम - डीसीपी मानेसर।

27. राजीव देसवाल (एचपीएस) - डीएसपी गोहाना - एडीशनल एसपी सोनीपत।

28. विजय कक्कड़ (एचपीएस) - डीएसपी मुख्यालय सिरसा - एडीशनल एसपी सिरसा।

29. राजेश कुमार (एचपीएस) - डीएसपी अंबाला - एडीशनल एसपी अंबाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.