Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana: मुस्लिम धर्मगुरु बोले: वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश समेत अखंड भारत होगा

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 04:24 PM (IST)

    मौका था महर्षि दयानंद सरस्वती द्वितीय जन्म शताब्दी समारोह का। इस अवसर पर बुधवार को ब्रह्मसरोवर के योग भवन के पास आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म सम्मेलन में देशभर से सभी धर्मों के धर्मगुरु पहुंचे थे। सभी ने अखंड भारत पर जोर दिया।

    Hero Image
    वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश समेत अखंड भारत होगा

    कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता  :  मौका था महर्षि दयानंद सरस्वती द्वितीय जन्म शताब्दी समारोह का। इस अवसर पर बुधवार को ब्रह्मसरोवर के योग भवन के पास आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म सम्मेलन में देशभर से सभी धर्मों के धर्मगुरु पहुंचे थे। सभी ने अखंड भारत पर जोर दिया। सम्मेलन में अपना विचार रखते हुए आल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम डा. उमर अहमद इलियासी ने कहा कि पाकिस्तान जल्द भारत में शामिल हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा

    वहां की जनता बेहाल है और घर वापसी यानी भारत में शामिल होने की आवाज उठा रही है। इसके बाद बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी भारत में आ जाएगा। यही उत्तम भारत और अखंड भारत है। इसके बाद सभी वक्ताओं ने इस लाइन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। योग गुरु बाबा रामदेव में भी कहा कि पीओके तक भारत बढ़ने वाला है।

    यह भी पढ़ें - Haryana Weather: दो दिन छाएगी धुंध, फिर चलेगी तेज हवा; पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर बढ़ी ठंड

    Sisra: युवक के स्वजन शादी के लिए नहीं थे सहमत सिरसा आकर किया सुसाइड, हथेली पर लिखा नोट

    हमें विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता

    उन्होंने कहा कि अब कातिलाना हमला बंद होना चाहिए तथा पूर्वजों की सांझी संस्कृति और विरासत को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। एक दूसरे के धर्म और संस्कृति का सम्मान करें। हमें विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसी लाइन पर सभी धर्मगुरुओं ने अपने विचार रखते हुए अखंड भारत की परिकल्पना की।

    यह भी पढ़ें - Kurukshetra News: स्वयं सेविकाओं ने सिखे सेल्फ डिफेंस के गुर, छेड़छाड़ को लेकर प्राचार्या ने कहा ये बात

    यह भी पढ़ें - Yamunanagar News: खूखनी गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा की तोड़ी अंगुली, पुलिस कर रही शरारती तत्वों की तलाश