विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करनाल में तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद, दूसरे पक्ष पर रास्ता रोकने का लगा आरोप; पुलिस ने घटना से किया इनकार

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 17 Aug 2023 09:32 AM (IST)

Controversy during Tiranga Yatra करनाल के गांव गढ़ी भरल में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों में तनातनी हो गई। एक पक्ष ने पथराव करने और तिरंगा फाड़ने का आरोप लगाया है जिसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गांव गढ़ी भरल में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी।

करनाल में तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद (फाइल फोटो)
करनाल में तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद (फाइल फोटो)

घरौंडा/करनाल, जागरण संवाददाता। Controversy during Tiranga Yatra: थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी भरल में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों में तनातनी हो गई। एक पक्ष ने पथराव करने और तिरंगा फाड़ने का आरोप लगाया है, जिसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित है।

तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान हुआ विवाद

वाकया मंगलवार की शाम का है, जब स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गांव गढ़ी भरल में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही यात्रा गांव गढ़ी भरल के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने गांव में यात्रा निकाले जाने का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आरोप है कि विवाद के बीच एक समुदाय के कुछ व्यक्तियों द्वारा यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव भी किया गया। इसे लेकर मौके पर तनाव हो गया। इसी बीच तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सरपंच ने पत्थरबाजी से किया इनकार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करते हुए दोनों पक्षों को घरौंडा बुलाया गया। वहीं इस मामले में गांव गढ़ी भरल के सरपंच कृष्ण का कहना है कि गांव में पत्थरबाजी जैसी कोई घटना नहीं हुई है। कुछ लोगों के बीच रास्ते को लेकर थोड़ा तनाव हो गया था, जिसे प्रशासन की माध्यम से सुलझा लिया गया। अब गांव में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।

नहीं ली गई थी यात्रा की अनुमति : एसपी

इस मामले को लेकर एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि गांव गढ़ी भरल में यात्रा की अनुमति नहीं ली गई थी। दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद था, जिसे शांति से निपटा लिया गया। उन्होंने पथराव प अन्य किसी प्रकार की घटना से इंकार किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।