Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2023 के मौके पर करनाल में निकाली गई तिरंगा यात्रा, उमड़ा हुजुम; CM मनोहर लाल हुए शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 11:50 AM (IST)

    Independence Day 2023 स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जनसमूह के साथ सीएम मनोहर लाल भी यात्रा में शामिल हुए। सीएम मनोहर लाल करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। रविवार को सीएम ने इंद्री हलके जैनपुर साधान गांव डबकौली कलां व दनियालपुर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का समाधान किया था। इस दौरान उन्होंने कई लोगों की पेंशन बनवाई।

    Hero Image
    Independence Day 2023 के मौके पर करनाल में निकाली गई तिरंगा यात्रा

    करनाल, जागरण संवाददाता। Independence Day 2023: स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में करनाल शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनसमूह के साथ सीएम मनोहर लाल भी यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ सांसद संजय भाटिया व मेयर रेणु बाला गुप्ता भी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के मुख्य मार्गों से होकर यात्रा निकली तो लोगों ने सीएम का अभिनंदन किया। यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। इससे पहले सीएम मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पुंडरक गांव में लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

    करनाल के दौरे पर हैं सीएम

    सीएम मनोहर लाल करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। रविवार को सीएम ने इंद्री हलके जैनपुर साधान गांव, डबकौली कलां व दनियालपुर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का समाधान किया था। इस दौरान उन्होंने कई लोगों की पेंशन बनवाई। कई मांगों को स्वीकृत किया और विकास कार्यों के लिए ग्रांट मंजूर की थी। सोमवार की सुबह सीएम ने जनसंवाद के सिलसिले का आगे बढ़ाते हुए पुंडरक गांव में लोगों की समस्याएं सुनी।

    लोगों की सुनी समस्‍याएं

    सीएम ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया और समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसंवाद के बाद सीएम मनोहर लाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई तो इसकी अगुवाई सीएम मनोहर लाल ने की।

    हाथ में तिरंगा लेकर सीएम आगे बढ़े तो पीछे-पीछे लोगों का हुजूम भी तिरंगा लेकर आगे बढ़ा। यात्रा घंटाघर चौक, कर्ण गेट बाजार, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र सहित शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता रहे है। हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।