Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 11:48 PM (IST)

    आजादी के अमृत महोत्सव और देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को अजमेर में भाजपा की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित हुई। तिरंगा यात्रा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा 9 नंबर पेट्रोल पंप स्थित टोरंटो पैलेस से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बजरंगगढ़ चौराहे पर पहुंची।

    Hero Image
    77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को अजमेर में भाजपा की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा हुई आयोजित। फोटो-जागरण।

    अजमेर, जेएनएन। आजादी के अमृत महोत्सव और देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को अजमेर में भाजपा की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित हुई। तिरंगा यात्रा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, अनीता भदेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टोरंटो पैलेस से शुरू हुई यात्रा

    तिरंगा यात्रा 9 नंबर पेट्रोल पंप स्थित टोरंटो पैलेस से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बजरंगगढ़ चौराहे पर पहुंची। यात्रा मार्ग के बीच में कई जगह पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। यात्रा में बड़ी संख्या में दुपहिया और चार पहिया वाहन शामिल हुए, जिसमें सवार युवकों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और देशभक्ति के तराने गाते हुए बजरंगगढ़ पहुंचे। यात्रा के समापन मौके पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की ओर से भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का अभिनंदन किया गया।

    भूतपूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

    बालसिंह रावत, कृष्ण मुरानी मिश्रा, भवानी सिंह राठौड़, महेन्द्र विश्नोई, भगचंद रावत, नागर सिंह, देवेन्द्र कश्यप, दीप सिंह, शैलेन्द्र कश्यप, नरेन्द्र सिंह, हनुमान जांगिड़, ललित जैन, दिलीप सिंह राजावत, भंवर सिंह राठौड़, शिवराज, रामगोपाल आसायरा, देवी सिंह, जयवीर सिंह, ओमसिंह, राजेन्द्र प्रसाद, विरेन्द्र सिंह राठौड़, बच्छराज सिंह आदि का हुआ सम्मान। सम्मान में भूतपूर्व सेनिकों को शॉल एवं माला पहनाकर किया स्वागत किया गया।

    सम्मान कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद

    भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम बजरंग गढ़ पर देवनानी के साथ संगठन प्रभारी बीरमदेव सिंह, विधायक अनिता भदेल, महापौर ब्रजलता हाडा, जिलाध्या रमेश सोनी, उप महापौर नीरज जैन, कार्यक्रम के संयोजक जे.के. शर्मा, राजेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, योगेश शर्मा, शंकर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

    देवनानी ने वितरित किए 5 हजार तिरंगे

    भारतीय जनता पार्टी के मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर तिरंगे वितरित किए। देवनानी ने पुलिस लाइन व आगरा गेट सहित अन्य बाजारों में जाकर करीब 5 हजार तिरंगों का वितरण किया और लोगों से उन्हें फहराने की अपील की। देश के स्वाधीनता की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    15 अगस्त को तिरंगा फहराने की अपील

    आजादी के अमृत महोत्सव काल में विधायक देवनानी ने लोगों से अपील कर कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को वह अपने घरों पर या प्रतिष्ठानों पर केवल 15 अगस्त पर फहराऐं, जिससे उनके मन में देश को आजादी दिलाने वाले वीर सेनानियों के बलिदान की स्मृतियां जीवंत रहे और देशभक्ति का भाव भी हर पल बना रहे। देवनानी ने कहा कि विधायक कार्यालय से आप अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।