विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2023: दिल्ली में बनाए गए कई सेल्फी प्वाइंट, समारोह में शामिल होंगे 1800 विशेष मेहमान

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Sun, 13 Aug 2023 08:37 PM (IST)

इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव समारोह का समापन होगा और 2047 तक भारत को एक ...और पढ़ें

यह पहल सरकार के 'जनभागीदारी' दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है।
यह पहल सरकार के 'जनभागीदारी' दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है।

HighLights

  1. सेल्फी पॉइंट 12 स्थानों पर स्थापित किए गए हैं
  2. देशभर से विभिन्न पेशों से जुड़े 1,800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ 'विशेष अतिथि' के रूप में आमंत्रित किया गया है
  3. रक्षा मंत्रालय द्वारा 15-20 अगस्त तक 'माईगॉव' पोर्टल पर एक ऑनलाइन सेल्फी प्रतियोगिता की जाएगी आयोजित

नई दिल्ली, एएनआई। 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जैसे-जैसे 15 अगस्त का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे हर भारतवासी का उत्साह बढ़ता जा रहा है। आजादी का जश्न मनाने के लिए सभी के मन में विशेष खुशी होती है।

इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह का समापन होगा और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने के लिए देश नए उत्साह के साथ 'अमृत काल' में प्रवेश करेगा। 'आजादी का अमृत महोत्सव' की शुरुआत प्रधानमंत्री ने 12 मार्च, 2021 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से की थी।

विभिन्न योजनाओं और पहलों को उजागर करने वाले सेल्फी प्वाइंट

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों को उजागर करने वाले राष्ट्रीय राजधानी भर में कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं।

आपको बता दें कि ऐसे सेल्फी पॉइंट 12 स्थानों पर स्थापित किए गए हैं , जिसमें राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट, विजय चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, प्रगति मैदान, राज घाट, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन, आईटीओ मेट्रो रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने एक विज्ञप्ति में कहा, गेट, नौबत खाना और शीश गंज गुरुद्वारा शामिल हैं।

सेल्फी पॉइंट पर इन योजनाओं और पहलों को किया जाएगा प्रदर्शित-

  • ग्लोबल होप: वैक्सीन और योग
  • उज्ज्वला योजना
  • स्पेस पावर
  • डिजिटल इंडिया
  • स्किल इंडिया
  • स्टार्ट-अप इंडिया
  • स्वच्छ भारत
  • सशक्त भारत
  • नया भारत
  • पावरिंग इंडिया
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • जल जीवन मिशन

ऑनलाइन सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन

अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय द्वारा 15-20 अगस्त तक 'माईगॉव' पोर्टल पर एक ऑनलाइन सेल्फी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। नागरिकों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 12 में से एक या अधिक प्रतिष्ठानों पर सेल्फी लेने और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रत्येक इंस्टॉलेशन से एक, बारह विजेताओं का चयन ऑनलाइन सेल्फी प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा और प्रत्येक को 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

शामिल होंगे 1800 विशेष मेहमान

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि लाल किला पर समारोह का हिस्सा बनने के लिए देशभर से विभिन्न पेशों से जुड़े 1,800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ 'विशेष अतिथि' के रूप में आमंत्रित किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में अतिथियों को बुलाया गया है।

यह पहल सरकार के 'जनभागीदारी' दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है। बयान में कहा गया कि इन विशिष्ट अतिथियों में 'वाइब्रेंट विलेज' के 400 से अधिक सरपंच, किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी, सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े 50 श्रम योगी (निर्माण श्रमिक) शामिल हैं।

इसके अलावा खादी कार्यकर्ता, सीमा पर स्थित सड़कों के निर्माण, अमृत सरोवर और हर घर जल योजना से जुड़े लोगों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, नर्स और मछुआरे भी विशिष्ट अतिथियों में शामिल हैं।