विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: देश में सबसे ठंडा हिसार का बालसमंद, शिमला-मनाली से भी कम तापमान, शीतलहर को लेकर 12 जिलों में येलो अलर्ट

Published: Thu, 12 Dec 2024 07:39 AM (IST)

शीतलहर ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। बुधवार को हिसार के बालसमंद और सोनीपत एडब्लयूएस में न्यूनतम तापमान ...और पढ़ें

Haryana Weather: भीषण ठंड की चपेट में हिसार।
Haryana Weather: भीषण ठंड की चपेट में हिसार।

HighLights

  1. एक सप्ताह तक जारी रहेगी तापमान में गिरावट।
  2. पहाड़ों पर अगले दो दिन तक हिमपात के आसार।

जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को हिसार के बालसमंद व सोनीपत एडब्लयूएस में न्यूनतम तापमान हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली से भी कम दर्ज किया गया। खेतों में पाला जम गया।

मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना जताते हुए वीरवार के लिए 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में तेजी से गिरावट आई है। पिछले तीन से चार दिन में रात का तापमान 1.5 डिग्री तक पहुंच गया है। हिसार और सोनीपत में रात का तापमान इस सीजन का अब तक का सबसे कम दर्ज किया गया है।

24 घंटे के लिए शीतलहर का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने लेह-लद्दाख से लेकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां-कितना तापमान

जिला न्यूनतम अधिकतम

अंबाला 7.7   22

भिवानी 3.6   19.5

गुरुग्राम 8   21

हिसार 3.3   22.6

करनाल 4.8   21.8

कुरुक्षेत्र 6.8   21.7

पानीपत 9.7   20.9

रोहतक 7   19

सिरसा 4   22.4

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हिसार सबसे ठंडा, 5.4 डिग्री तक आया तापमान; 24 घंटे में बारिश की संभावना

तापमान में अंतर

बालसमंद 1.5

सोनीपत एडब्लयूएस 1.5

मनाली 1.9

शिमला 3.6

नोट: न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

2011 में दिसंबर में पांच डिग्री से नीचे गया था तापमान

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम में सारा फर्क मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने डाला है। इसके असर से बड़े क्षेत्र में बारिश के साथ हिमपात हुआ है। इससे कई इलाकों का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। दो दिन पहले तक सबको सर्दी का इंतजार था। सर्दी थोड़ी देर से जरूर आई, लेकिन दुरुस्त आई।

दिसंबर के पहले दो सप्ताह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे पिछली बार 2011 में गया था। पिछले वर्ष पूरे दिसंबर तक हिमपात नहीं हो पाया था। जनवरी के पहले सप्ताह में हिमपात हुआ था। इस भीषण ठंड में लोगों को बचने की सलाह दी गई है। लोगों को खुद का ख्याल रखना होगा साथ ही अपने परिजनों का भी ख्याल रखना होगा। 

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा के 8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, हिसार में सबसे ज्यादा ठंड; पढ़ें मौसम का हाल