Move to Jagran APP

हिसार में 4 और सिटी बसों का संचालन हुआ शुरू, ऑटो-रिक्शा संचालकों की मनमानी पर पड़ेगा असर

अब हिसार जिला वासी 5 और 10 रुपये में इन बसों में सफर कर पाएंगे। इससे उन्हें आर्थिक लाभ तो होगा ही साथ ही ऑटो रिक्शा संचालकों की ओर से मनमाने ढंग से अधिक किराए वसूली पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:25 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 12:25 PM (IST)
अब हिसार में कुल आठ सिटी बसें शहर में चलेंगी।

हिसार, जेएनएन। हिसार जिला वासियों को चार नई सिटी बसों की सौगात मिल गई है। शुक्रवार सुबह मेयर गौतम सरदाना नव नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने निगम कार्यालय से चार नई सिटी बसों काे रही झंड़ी दिखाकर शहर में रवाना किया। अब शहरवासी 5 और 10 रुपये में इन बसों में सफर कर पाएंगे। इससे उन्हें आर्थिक लाभ तो होगा ही साथ ही ऑटो रिक्शा संचालकों की ओर से मनमाने ढंग से अधिक किराए वसूली पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। इन नई चार सिटी बसों के साथ अब हिसार में कुछ आठ सिटी बसें शहर में चलेंगी। बसों को हरी झंड़ी दिखाने के दौरान मेयर सहित शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षद भी मौजूद थे।

loksabha election banner

बस स्टैंड ने इन रूटों पर चलाई जाएंगी सिटी बसें

बस स्टैंड से तोशाम बाइपास

बस स्टैंड से हिसार कैंट

बस स्टैंड से रायपुर स्टेशन

नई सिटी बसों के ये रहेंगे स्टोपेज

बस स्टैंड से ये है रूट, कितनी चलेगी बसें,             रूट में स्टॉपेज,                        किराया

- बस स्टैंड से आधार अस्पताल, एक बस,             नोगोरी गेट, पारिजात चौक, आईजी चौक, मटका चौक, कैंप चौक, टाउन पार्क, डाबड़ा चौक, जिंदल चौक, जिंदल अस्पताल और आईटीआई चौक। कैंप चौक 5 रुपये, आगे 10 रुपये।

- बस स्टैंड से हिसार कैंट, एक बस,             लक्ष्मी बाई चौक, जाट कॉलेज, मटका चौक, कैंप चौक, टाउन पार्क, डाबड़ा चौक, मॉडल टाउन, अर्बन एस्टेट-टू, जिंदल चौक, विद्युत नगर, जिंदल पुल, सातरोड खुर्द, सेक्टर 27-28, महाराणा प्रताप चौक। स्टेशन चौक 5 रुपये, आगे 10 रुपये।

- बस स्टैंड से रायपुर, दो बस,             बरवाला चुंगी, ऑटो मार्केट, पड़ाव चौक, जहाजपुल चौक, जलेबी चौक, नई सब्जी मंडी, मिलगेट, सेक्टर 1-4 रोड चौक, ग्लोबल सिटी।             पड़ाव चौक 5 रुपये, आगे 10 रुपये।

ये भी जानें :

- 23 अक्टूबर 2020 को चली नई सिटी बसें : चार बसें

- हिसार में ऑटो रिक्शा की संख्या : आठ हजार से अधिक

- नवंबर 2018 में नगर निगम सीमा में प्रति सवारी किराया - 10 रुपये

- ऑटो यूनियन ने नवंबर 2018 को किराया किया : 15 रुपये

- लॉकडाउन में मार्च के बाद किराया बढ़ाकर किया : 20 रुपये

- किराया बढ़ने के बाद निगम ने शुरू की सिटी बस सर्विस : जनवरी 2019

- शहर का सबसे व्यस्त मार्ग बस स्टैंड से फव्वारा चौक मार्ग जिसपर ऑटो चलते : 50 फीसद से अधिक

26 फर्मों ने शहर में सिटी बस सर्विस चलाने के लिए किया था आवेदन

बस स्टैंड से ये है रूट                        आवेदन      प्रति बस प्रतिदिन अधिकत्तम राशि

- बस स्टैंड से एकता कालोनी रूट           11                     851 रुपये

- बस स्टैंड से आधार अस्पताल                5                      421 रुपये

- बस स्टैंड से हिसार कैंट                        4                      325 रुपये

- बस स्टैंड से रायपुर                              6                      340 रुपये

मौजूदा समय में इन तीन रूटों पर साल 2018 से चल रही है चार सिटी बसें

बस स्टैंड से आधार अस्पताल - एक बस

बस स्टैंड से हिसार कैंट - एक बस

बस स्टैंड से आजाद नगर - दो बस

शहर में चार नई सिटी बसें चलाई गई है। इससे शहरवासी अब शहरी क्षेत्र में 5 रुपये और अधिकत्तम दस रुपये में सफर करने पाएंगे। जनता को सरकार की ओर से चलाई गई नई सिटी बसों से काफी आर्थिक लाभ होगा।

- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.